फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: 13 pro-Scindia ministers including eight contesting by-elections in 2020 get another chance, 6 cu

MP Election: 2020 में उपचुनाव लड़ने वाले सिंधिया समर्थक आठ मंत्रियों समेत 13 को फिर मौका, 6 के टिकट कटे

Sun, 22 Oct 2023 09:49 AM IST
Anand Pawar आनंद पवार
Updated Sun, 22 Oct 2023 09:49 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल होकर विधायक पद से इस्तीफा देकर 2020 का उपचुनाव लड़ने वाले 19 में से 13 को पार्टी ने दोबारा टिकट दिया है। इसमें आठ मंत्री शामिल हैं। हालांकि 6 सिंधिया समर्थकों के टिकट कट गए है।

विज्ञापन
MP Election: 13 pro-Scindia ministers including eight contesting by-elections in 2020 get another chance, 6 cu
भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पांचवीं सूची के साथ ही अब तक 228 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। दो सीट गुना और विदिशा को होल्ड किया है। 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थक विधायकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। जिसके बाद कमलनाथ सरकार गिर गई थी। वहीं, शिवराज के नेतृत्व में भाजपा ने दोबारा सरकार बनाई थी। भाजपा में शामिल होने वाले 19 विधायकों ने इस्तीफा देकर 2020 में उपचुनाव लड़ा था। इसमें से आठ मंत्रियों समेत 13 को भाजपा ने फिर मौका दिया है। हालांकि मंत्री ओपीएस भदौरिया समेत 6 के टिकट काट दिए हैं।
विज्ञापन


इनके कटे टिकट
गिर्राज दंडोतिया- दिमनी से गिर्राज दंडोतिया का टिकट काट कर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को प्रत्याशी बनाया है। उपचुनाव में दंडोतिया 26 हजार 467 वोट से चुनाव हारे थे। कांग्रेस ने यहां पर वर्तमान विधायक रवींद्र सिंह तोमर को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

मुन्ना लाल गोयल- वहीं, ग्वालियर पूर्व से मुन्ना लाल गोयल का टिकट कट गया है। यहां पर भाजपा ने सिंधिया की मामी पूर्व मंत्री माया सिंह को टिकट दिया है। 2018 में इस सीट पर मुन्ना लाल गोयल ने भाजपा प्रत्याशी सतीश सिकरवार को हराया था। वहीं, उप चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर सतीश सिकरवार ने गोयल को 8555 वोट से हरा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसमंत जाटव- शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा सीट पर जसमंत जाटव छितरी का टिकट कट गया है। वे उप चुनाव प्रागीलाल जाटव से 30 हजार वोट से हार गए थे। यहां पर भाजपा ने 2008 में विधायक रहे रमेश खटीक को अपना प्रत्याशी बनाया है। जसमंत जाटव के टिकट कटने का कारण उनका स्थानीय कार्यकर्ताओं से तालमेल नहीं बना पाना भी एक कारण बताया जा रहा है।
रणवीर सिंह जाटव- भिंड जिले की गोहद सीट पर सिंधिया समर्थक रणवीर सिंह जाटव का टिकट कट गया है। यहां पर भाजपा ने पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य को टिकट दिया है। रणवीर जाटव 2009 के उपचुनाव और 2018 का चुनाव जीते थे। 2020 के उपचुनाव में रणवीर कांग्रेस के मेवाराम जाटव से 11 हजार 899 वोट से हार गए थे।
रक्षा संतराम सरोनिया- भांडेर से विधायक रक्षा संतराम सरोनिया का भी टिकट काट दिया है। यहां पर भाजपा ने घनश्याम पिरोनिया को टिकट दिया है। उपचुनाव में रक्षा संतराम सरोनिया ने कांग्रेस के फूल सिंह बरैया को 161 वोटों से हराया था। कांग्रेस ने फूल सिंह बरैया को दोबारा अपना प्रत्याशी बनाया है।

अकेले मंत्री का टिकट कटा
भाजपा ने मेहंगाव से मंत्री ओपीएस भदौरिया का टिकट काट दिया है। मंत्री की सर्वे में रिपोर्ट ठीक नहीं आई थी। वहीं, जिले में जातिगत समीकरण से भी उनको टिकट मिलने की संभावना कम ही बताई जा रही थी। यहां पर भाजपा ने पूर्व विधायक राकेश शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है। 2020 के उपचुनाव में भाजपा ने ओपीएस भदोरिया ने कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत सत्यदेव कटारे को 12 हजार वोटों से हराया था।


आठ मंत्रियों समेत 13 को दोबारा टिकट
भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक आठ मंत्री समेत 11 को टिकट दिए हैं। ग्वालियर से मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, पोहरी से मंत्री सुरेश धाकड़, बमोरी से महेंद्र सिंह सिसोदिया, मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव, सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत, सांची से प्रभुराम चौधरी, बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और सांवेर से तुलसीराम सिलावट को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा डबरा सीट पर पूर्व मंत्री इमरती देवी, अशोकनगर सीट पर वर्तमान विधायक जजपाल सिंह जज्जी, हाटपिपल्या सीट पर वर्तमान विधायक मनोज चौधरी, सुमावली सीट पर एदल सिंह कंसाना और अंबाह सीट पर कमलेश जाटव को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed