फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Dead teachers will survey the areas affected by flood and rain in Dhar strange example of government system

MP News: धार में बाढ़ और बारिश से ग्रसित क्षेत्रों का सर्वे करेंगे मृत शिक्षक, सरकारी तंत्र का अजब-गजब नमूना

Fri, 22 Sep 2023 04:35 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Fri, 22 Sep 2023 04:35 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के धार में सरकारी तंत्र का अजब-गजब मामला सामने आया है। जिले में बाढ़ और बारिश से ग्रसित क्षेत्रों का सर्वे करने में मृत शिक्षक का नाम भी रखा गया है। जो प्रदेश के शिक्षा विभाग के इतिहास में पहली बार हो रहा है।

विज्ञापन
MP Dead teachers will survey the areas affected by flood and rain in Dhar strange example of government system
धार में बाढ़ और बारिश से ग्रसित क्षेत्रों का सर्वे करेंगे मृत शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कई बार देखा या सुना होगा कि मृतकों के नाम पर राशि निकाली गई। ये भी सुना होगा कि फर्जी तरीके से मनरेगा में नाम जुड़ गया। पर पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी मृत सरकारी कर्मचारी को सर्वे के लिए चुना गया हो। शिक्षा विभाग की लापरवाही खुलकर सामने आई है।

विज्ञापन


अजब-गजब शिक्षा विभाग की कहानी
जानकारी के मुताबिक ऐसा ही माजरा धार जिले में देखने को मिला है। जहां सरकारी तंत्र की घोर लापरवाही का एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसमें एक शिक्षक की तीस साल पहले ही मृत्यु हो जाने के बाद अब उनका नाम विगत दिनों बारिश से हुई तबाही की सर्वे दल की लिस्ट में डाल दिया गया। जिसको लेकर प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे है। लोगों ने कहा कि ऐसे में बाढ़ और बारिश से प्रभावित लोगों की खेती को लेकर हो रहे सर्वे में कितनी ईमानदारी बरती जाएगी। 
विज्ञापन


मृत शिक्षक का नाम बाढ़ और बारिश से ग्रसित क्षेत्रों की सर्वे सूची में ड़ाला
जिले के टांडा क्षेत्र के ग्राम आम्बासोटी के रहने वाले शिक्षक जो टांडा के ही डोडवा नामक ग्राम के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाते थे। पांच जनवरी 2021 में बीमारी के चलते 50 वर्ष की उम्र में इनकी मृत्यु हो गई। जिसका मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी हो गया था। इसके बाद से उनका परिवार अपनी खेती और अन्य कामों में लग गया। वहीं, विगत दिनों धार जिले में हुई अत्यधिक बारिश से क्षेत्र सहित जिले भर में आम लोगों के साथ  किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। जिसको लेकर प्रशासन ने सर्वे के आदेश जारी किए गए। टांडा कुक्षी क्षेत्र में भी सर्वे कार्य को लेकर प्रशासन ने तैयारी की और सर्वे को लेकर कई टीमें बनाई गई। जिसमें सर्वे टीम की जारी एक लिस्ट में मृत शिक्षक तेर सिंह मोरी का भी नाम जारी कर दिया गया। इस लिस्ट की जानकारी जब ग्राम आम्बासोटी के सरपंच अमर सिंह सोलंकी को लगी तो अपने गांव के मृत शिक्षक का नाम देखकर वे भी हैरान रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कुक्षी एसडीएम रमेश चंद्र खतेड़िया से बात की तो उन्होंने बताया कि सर्वे की लिस्ट के लिए नाम क्षेत्रीय शिक्षा विभाग अधिकारी की ओर से दिए गए हैं। भूल वस पुरानी लिस्ट वहां से जारी हो गई होगी। जिसको दिखाकर उसमें सुधार करवा लिया जाएगा। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर आम्बासोटी गांव के सरपंच ने प्रशासन की भूल पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि अगर अधिकारी ऐसी गलती कर रहे हैं तो सर्वे पर उनसे क्या उम्मीद की जाए और प्रभावित लोगों को न्याय भी दिलवा पाएंगे या नहीं, ऐसे में प्रशासन की कार्य शैली पर भी कई सारे सवाल खड़े होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed