फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Dead body of a 17 year old student was found cut into three parts mourning among family members

MP News: 17 साल के छात्र की तीन हिस्सों में कटी मिली लाश, पिता बोले- घर से स्कूल के लिए गया फिर नहीं लौटा बेटा

Fri, 22 Sep 2023 03:10 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Fri, 22 Sep 2023 03:10 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के नीमच में 17 साल के छात्र की तीन हिस्सों में कटी हुई लाश मिली। एसपी घटनास्थल का जायजा लेने मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता ने कहा कि घर से स्कूल के लिए गया बेटा फिर नहीं लौटा। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल हुआ।

विज्ञापन
MP Dead body of a 17 year old student was found cut into three parts mourning among family members
17 साल के छात्र की तीन हिस्सों में कटी मिली लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीमच में जावद थाना क्षेत्र के सरवानिया महाराज में सुबह एक 17 वर्षीय स्कूली छात्र की तीन हिस्सों में कटी हुई लाश मिली। लाश के कुछ हिस्सों में कीड़े लग चुके थे। सूचना पर एसपी अमितकुमार तोलानी, एएसपी नवल सिसौदिया मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना करने के बाद आसपास लोगों से घटना के बारे में चर्चा की। वहीं, पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे फुटेज जुटाकर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


एसपी तोलानी ने बताया कि 11 तारीख को उपरेड़ा गांव निवासी रोहित पिता दीपक मालवीय की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। परिजनों ने उसकी पहचान रोहित के रूप में की है। फिर भी डीएनए परीक्षण करवाया जा रहा है। जिसमें पुष्टि हो पाएगी। हम पता कर रहे हैं कि शव ट्रेचिंग ग्राउंड पर कैसे पहुंचा। इसके लिए आसपास इलाकों के सीसीटीवी कैमरे से फुटेज की जांच करने सहित 11 तारीख को छात्र किस-किस के साथ रहा था और किस-किस से मिला था। उन लोगों से भी चर्चा की जा रही है। कॉल डिटेल से भी पता लगाया जा रहा है। मृतक छात्र के पिता का कहना है कि मेरा बेटा 11 तारीख को दो बजे घर से स्कूल के लिए निकला था फिर नहीं लौटा। बेटे की किसी से रंजिश नहीं थी। बस जन्माष्टमी के दिन कुछ लोगों से विवाद जरूर हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed