फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Crime: The truth about the dead body found in a sack in Katni came to light, woman was brutally murdered

MP Crime: कटनी में बंद बोरे में मिली लाश का सच आया सामने, दरिंदगी के बाद उतारा था महिला को मौत के घाट

Sun, 25 Feb 2024 07:02 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 25 Feb 2024 07:02 PM IST
सार

पुलिस ने कटनी में हाइवे के पास बंद बोरे में मिली लाश की गुत्थी सुलझा ली है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों ने महिला के साथ दरिंदगी की और फिर उसे मौत के घाट उतारकर लाश ठिकाने लगा दी। 

विज्ञापन
MP Crime: The truth about the dead body found in a sack in Katni came to light, woman was brutally murdered
कटनी में हत्या का खुलासा करते हुए एसपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी पुलिस ने बंद बोरी में मिली लाश के मामले का खुलासा कर दिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्होंने जुर्म कबूल भी कर लिया है। मामले में यह तथ्य सामने आया है कि दोनों बदमाशों ने पहले महिला के साथ दरिंदगी की और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद लाश को बोरे में बंद कर नेशनल हाईवे किनारे फेंक दिया। 

विज्ञापन


पूरा मामला 23 फरवरी का है। नेशनल हाईवे पर बंद बोरे में राजीव वार्ड निवासी 47 वर्षीय राधा पटेल की लाश मिली थी। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन, एएसपी, सीएसपी सहित माधवनगर टीआई अपने पुलिस बल के साथ गुलवारा बायपास पहुंचे। पूरे प्रकरण का पंचनामा बनाते हुए घटनास्थल पर ही फॉरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वॉड को बुलवाया। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 47 वर्षीय महिला के साथ दोनो आरोपियों ने खेत में बनी झोपड़ी में एक-एक करके जबदस्ती की। उनकी हैवानियत किसी के सामने न आ जाए, इस डर से उन्होंने महिला को घर छोड़ने के बहाने पन्ना जिले के शाहनगर के जंगलों में ले गए। वहां उसकी बेरहमी से पत्थर पटककर हत्या की। दो बोरे में भूसे के साथ बांधकर फिर उसे बाइक से कटनी लाए और गुलवारा बायपास पर फेंककर चले गए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दोनो आरोपी आपस में दोस्त थे। एक का नाम विकास निषाद है जो महिला के संपर्क में पहले से था। वह ही राधा पटेल को गैस सिलेंडर दिलाने के नाम पर घर से लेकर निकला था। रास्ते में अपने दोस्त आकाश बर्मन के खेत से हरी सब्जियां दिलवाने के नाम पर उसे आधारकाप स्थित खेत ले गया। दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती की। फिर महिला ने जब दुष्कर्म को जानकारी सबको देने की बात कही तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पहले वे उसे शाहनगर के जंगल ले गए। पत्थर से पटक-पटककर हत्या कर दी। एसपी अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि माधवनगर पुलिस ने महिला का शव मिलने के प्रकरण में 302 सहित अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की थी। आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी करते हुए बंद मोबाइल के साथ खेत से पकड़ा है। आरोपी विकास निषाद और आकाश बर्मन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पूरी टीम को एसपी ने 10 हजार रुपये की राशि से पुरस्कृत भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed