{"_id":"651aced14d5d6bf765005afa","slug":"mp-crime-relative-raped-a-five-year-old-girl-took-her-to-the-forest-on-the-pretext-of-giving-her-chocolate-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Crime: पांच साल की बच्ची के साथ रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, चॉकलेट दिलाने के बहाने ले गया जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Crime: पांच साल की बच्ची के साथ रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, चॉकलेट दिलाने के बहाने ले गया जंगल
Mon, 02 Oct 2023 07:38 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 02 Oct 2023 07:38 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में बच्चियों के खिलाफ अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। उज्जैन वाला मामला सुलझा ही था कि अब मंदसौर से चार साल 10 माह की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
मंदसौर में पीड़ित को अस्पताल को ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंदसौर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शामगढ़ थाना क्षेत्र में चार साल 10 माह की बच्ची के साथ उसके ही 27 साल के रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को प्राथमिक उपचार के बाद मंदसौर जिला चिकित्सालय रैफर किया गया है। वहां पीड़िता का इलाज पुलिस की निगरानी व डॉक्टर की देखरेख में जारी है। बच्ची की हालत स्थिर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन
नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुरा निवासी आरोपी शेर सिंह उसके दोस्त के साथ शनिवार रात को पीड़िता के घर पहुंचा। वहां पीड़िता के पिता, आरोपी और उसके दोस्त ने शराब पी। फिर खाना खाया। रात को जब बच्ची घर में खेल रही थी तो उस समय भी उसने बच्ची को बाहर ले जाने की कोशिश की। मां ने मना कर दिया तो नहीं ले जा सका। आरोपी बच्ची के घर ही सो गया। रविवार सुबह फिर आरोपी शेर सिंह ने उसके दोस्त और पीड़िता के पिता के साथ शराब पी। करीब 11 बजे आरोपी ने चॉकलेट दिलाने के नाम पर बच्ची को साथ लिया। उसे जंगल ले गया। वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उसे पीटा भी। इससे बच्ची की आंख और शरीर पर चोट के निशान आए हैं। पीड़िता की मां को जब बच्ची नहीं दिखी तो उसने चंदवासा पुलिस चौकी को सूचना दी। मां पुलिस के साथ बच्ची को तलाश रही थी। तभी आरोपी दिखा, जो बच्ची को ले जा रहा था। पुलिस को देख आरोपी ने भागने की कोशिश की। उसे पीछा कर पकड़ लिया गया। आरोपी शेरसिंह नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुरा का निवासी है। आरोपी के खिलाफ पहले भी महिलाओं से छेड़छाड़ के तीन अन्य मामले दर्ज हैं। 2016 में छेड़छाड़ के एक मामले में आरोपी शेर सिंह को साढ़े तीन साल की सजा हुई थी। वह 2021 में बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने कहा- सख्त कार्रवाई होगी
एसपी अनुराग सुजानिया ने कहा कि चार साल 10 माह की बच्ची के साथ आरोपी शेरसिंह ने दुष्कर्म किया है। आरोपी सुबह पीड़िता के पिता के साथ शराब पी रहा था। सुबह 11 बजे घर के बाहर खेल रही बच्ची को जंगल ले गया। उसने मारपीट कर दुष्कर्म किया। पीड़ित खतरे से बाहर है। पीड़ित बच्ची को जिला चिकित्सालय लाया गया है। बच्ची की हालत स्थिर बनी हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
