फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp crime news minor girl molested in pretext of offering lift returning from school in satna

MP News: स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट के बहाने जंगल ले जाकर की छेड़छाड़, आरोपी की तलाश में पुलिस

Thu, 19 Jan 2023 01:55 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 19 Jan 2023 01:55 PM IST
सार

स्कूल से छुट्टी होने के बाद पीड़िता घर आने के लिए सड़क पर खड़ी थी, तभी मनचले आरोपी ने बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने उसे बाइक पर बिठाया और सुनसान जंगल में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
mp crime news minor girl molested in pretext of offering lift returning from school in satna
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के गीदन के जंगल में 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पीड़िता अपनी मां के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने रजपुरा थाने पहुंची। पीड़िता ने थाना प्रभारी राजीव पुरोहित को घटना की जानकारी बताई। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद पीड़िता घर आने के लिए सड़क पर खड़ी थी, तभी मनचले आरोपी ने बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने उसे बाइक पर बिठाया और सुनसान जंगल में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित छात्रा किसी तरह सड़क पर आई और बस पकड़कर घर पहुंची। घर पहुंच कर छात्रा ने अपनी मां और परिजनों को इस घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन


इसके बाद परिजन पीड़ित छात्रा को लेकर रजपुरा थाना रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन रजपुरा थाना में महिला आरक्षक न होने से पीड़ित को हटा थाने भेजा गया। हटा पुलिस ने आरोपी पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
satna minor girl molested
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed