फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp crime news man kills fiance of his girlfriend in Singrauli madhya pradesh

MP Crime News: प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय हुई तो बर्दाश्त नहीं कर पाया प्रेमी, उठाया यह खौफनाक कदम

Fri, 20 Jan 2023 03:21 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 20 Jan 2023 03:21 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रमेश साकेत की मंशा थी कि उसकी प्रेमिका की शादी किसी अन्य के साथ न हो। जब शादी तय हो गई और इसकी खबर आरोपी को मिली तो उसने प्रेमिका के मंगेतर को ही रास्ते से हटाने का मन बना लिया।

विज्ञापन
mp crime news man kills fiance of his girlfriend in Singrauli madhya pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में प्रेम-प्रसंग में हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया गया है कि प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने के कारण प्रेमी ने उसके होने वाले मंगेतर को कुल्हाड़ी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


यह घटना हर्रई इलाके में हुई। कचनी निवासी आरोपी रमेश साकेत ने माड़ा थाना क्षेत्र के कर्सुआलाल निवासी राजेंद्र साकेत (40) के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर अधमरा कर दिया था। आनन-फानन में उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना से गांव में सन्नाटा पसर गया। घटनास्थल पर पहुंचकर कोतवाली पुलिस ने मौका का मुआयना किया और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रेमिका के मंगेतर को रास्ते से हटाना चाहता था आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी रमेश साकेत की यह मंशा थी कि उसकी प्रेमिका की शादी किसी अन्य के साथ न हो। जब शादी तय हो गई और इसकी खबर आरोपी को मिली तो उसने प्रेमिका के मंगेतर को ही रास्ते से हटाने का मन बना लिया। बुधवार की रात आरोपी हर्रई पश्चिम गांव में पहुंचा। जहां प्रेमिका का मंगेतर राजेंद्र साकेत आया हुआ था। देर रात उसने योजनाबद्ध तरीके से सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें क्या यह है पूरा मामला
हर्रई पश्चिम गांव निवासी एक महिला की शादी राजस्थान में हुई थी। पति की मौत के बाद महिला मायके में रहने लगी। इस बीच कचनी निवासी रमेश साकेत से उसका प्रेम संबंध हो गया। दोनों साथ रहने लगे, लेकिन कुछ माह बाद रमेश मारपीट करने लगा। जिससे तंग आकर महिला उसके साथ रहने से इनकार दिया और मायके चली गई। हाल ही में उसकी शादी कर्सुआलाल निवासी राजेंद्र साकेत के साथ तय हुई थी, जो रमेश से देखा नहीं गया और हत्या कर दी।


घटना की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने बताया कि हर्रई पश्चिम गांव में आरोपी रमेश साकेत ने कर्सुआलाल निवासी राजेंद्र साकेत के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर सरगर्मी से उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed