फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Crime Jewelery worth Rs 5.25 crore found in a car with government number plate in Satna

MP Crime: सतना में सरकारी नंबर प्लेट वाली कार में मिले सवा पांच करोड़ के जेवर, भोपाल से रीवा की तरफ जा रही थी

Fri, 27 Oct 2023 10:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 27 Oct 2023 10:54 PM IST
सार

MP Crime: सतना जिले की नागौद थाना पुलिस और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गठित की गई एसएसटी टीम ने सवा पांच करोड़ रुपये मूल्य के हीरे और सोने से बने जेवरात पकड़े हैं। पुलिस ने इस मामले में दो युवतियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
MP Crime Jewelery worth Rs 5.25 crore found in a car with government number plate in Satna
कार में से सवा पांच करोड़ के जेवर जब्त - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सतना की नागौद थाना पुलिस और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गठित की गई एसएसटी टीम ने सवा पांच करोड़ रुपये मूल्य के हीरे और सोने से बने जेवरात पकड़े हैं। ये जेवर मध्यप्रदेश शासन लिखी कार से ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में दो युवतियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सतना-पन्ना के बॉर्डर पर स्थित ग्राम माड़ा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्थापित किए गए एसएसटी जांच नाके में शुक्रवार दोपहर कार नंबर MP-04 CZ-0779 की तलाशी के दौरान डायमंड और गोल्ड से बनी करोड़ों रुपये मूल्य की ज्वेलरी पकड़ी गई है। कार में दो युवतियों और ड्राइवर समेत चार लोग सवार थे। ये लोग भोपाल से रीवा जा रहे थे। स्विफ्ट डिजायर कार में मध्यप्रदेश शासन लिखा हुआ था। पकड़े गए लोगों के नाम संदीप सिंह चौहान निवासी भोपाल, पूजा बागरी निवासी भोपाल, संगीता सोनी भोपाल बताए गए हैं। जांच और पूछताछ के दौरान कार सवार लोग ज्वेलरी के संबंध में कोई वैधानिक दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। जांच नाके से पुलिस उन्हें नागौद थाना ले आई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर SDM एपी द्विवेदी और SDOP भारतेंदु शर्मा भी नागौद थाना पहुंच गए। पुलिस ने ज्वेलरी का मूल्यांकन कराया और जब्त कर लिया। पकड़ी गई डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की कीमत 5 करोड़ 20 लाख 98 हजार 647 रुपये आंकी गई हैं। नागौद थाना प्रभारी अशोक पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान कार सवार युवतियों और संदीप सिंह चौहान नामक युवक के पास मिले तीन बैग चेक किए गए। उसमें हीरा और सोना से बने जेवर भारी मात्रा में भरे मिले। इसके अलावा बैग में चांदी के चार सिक्के भी मिले हैं। पूछताछ के दौरान कार सवार युवक-युवतियों ने बताया कि वे ओरा डायमंड कंपनी के कर्मचारी हैं। कंपनी का मुख्य कार्यालय मुंबई में और रीजनल ऑफिस भोपाल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार सवार भोपाल से ज्वेलरी लेकर रीवा जा रहे थे। जहां समदरिया मॉल में जेवरों की प्रदर्शनी लगनी है। जेवर हॉल मार्क हैं और उनका बीमा भी है लेकिन परिवहन से संबंधित कोई दस्तावेज या बिल-पुर्जा नहीं है। युवक युवतियों के पास से कंपनी के आई कार्ड मिले हैं। टीआई ने बताया कि जेवर पकड़े जाने की सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed