MP Corona Update: मप्र में एक दिन में मिले चार हजार से ज्यादा मरीज, प्रदेश के दो मंत्री विश्वास सारंग और तुलसी सिलावट कोरोना पॉजिटिव, कल सीएम लेंगे बैठक
प्रदेश में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। बीते 24 घंटे में 4037 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं तीन लोगों की मौत भी हुई है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं तुलसी सिलावट ने भी पॉजिटिव आने की जानकारी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज कोविड के प्रारंभिक लक्षण दिखने पर मैंने अपना टेस्ट करवाया,मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है
चिकित्सकों की सलाह पर मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है पिछले 2 दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं,उनसे अनुरोध है कि वह खुद को आइसोलेट कर लें, लक्षण आने पर कोविड जाँच अवश्य करायें |— Vishvas Kailash Sarang (@VishvasSarang) January 13, 2022विज्ञापन
कोरोना के प्रारंभिक लक्षण लगने पर डॉक्टरों के परामर्श पर कराई गई कोविड-19 की जाँच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
— Tulsi Ram Silawat (@tulsi_silawat) January 13, 2022
आप से मेरा निवेदन है कि पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे सम्पर्क में आएं हैं, वो सभी निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जाँच करवायें एवं कोविड नियमों का पालन करें।
मध्य प्रदेश में 17659 एक्टिव मरीज हैं। 782 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण की दर 5.16% व रिकवरी रेट 96.37% है।
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में 80 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं अभी तक कुल 227 पुलिस के जवान संक्रमित हुए हैं। कोरोना को लेकर प्रतिबंध भी लगाए जा रहे हैं।
26 जनवरी के कर्यक्रम में पहली से 10 वी तक के बच्चे प्रतिबंध कर दिए गए हैं। 31 मार्च तक जेलों में बंदियों और परिजनों की मुलाकात पूरी तरह से रोक दी गई है। फिलहाल इनकमिंग कॉल के माध्यम से चर्चा हो सकेगी।
प्रदेश में तीसरी लहर के दौरान अब तक 18 लोगों की जान जा चुकी है। मौतें हो चुकी हैं। सागर जिले के तीन स्कूलों में भी 12 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश भर में बुधवार को 4031 संक्रमित मिले हैं। पिछले 24 घंटों में भोपाल में 863 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इंदौर में 1104 और जबलपुर में 277 केस आए हैं। ग्वालियर में 635 और सागर में 133 पॉजिटिव आए हैं।
भोपाल में बुधवार को पॉजिटिव आए 863 नए कोरोना मरीजों में 47 बच्चे हैं। भोपाल में जाटखेड़ी, होशंगाबाद रोड स्थित मल्टी स्टोरी कवर्ड कैंपस में रहने वाले एक परिवार की आठ महीने की जुड़वां बच्चियों को सर्दी-खांसी हुई थी। पति-पत्नी और एक बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
पीसी शर्मा भी पॉजिटिव
विधायक पीसी शर्मा ने बुधवार दोपहर कोरोना टेस्ट कराया था। उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इससे पहले विवेकानंद की जयंती के मौके पर कोटरा सुल्तानाबाद स्थित विवेकानंद पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा और कई कार्यकर्ताओं के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाए थे।
कोरोना के प्रारंभिक लक्षण दिखने पर मैंने अपना टेस्ट करवाया ,मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है,चिकित्सकों की सलाह पर मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है ,पिछले 2 दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं ,उनसे अनुरोध है कि वह खुद को आइसोलेट कर लें ,लक्षण दिखने पर कोविड जाँच अवश्य करायें॥
— P. C. Sharma (@pcsharmainc) January 13, 2022
नेपाल से शादी करने भोपाल आई दुल्हन भी पॉजिटिव
26 वर्षीय युवती नेपाल से 6 जनवरी को कोलार आई थी। कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है। बताया गया है कि उसकी आठ जनवरी को शादी होनी थी, जो अटक गई है। यह युवती ऑस्ट्रेलिया और लड़का नीदरलैंड में नौकरी करता है। लड़का यहां अपने माता-पिता के पास आया है।
सीएम ने बुलाई बैठक
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार सुबह 10 बजे क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक करेंगे। इसमें सीएम प्रदेश के मंत्रियों, सभी कलेक्टरों, कमिश्नरों और गांव के नेताओं तक से चर्चा करेंगे। बैठक में सभी मंत्री, जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक, संभागायुक्त, जिला कलेक्टर, ग्राम स्तरीय अधिकारियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। संभावना है कि बैठक में सख्ती बढ़ाने पर चर्चा की जा सकती है। साथ ही, स्कूलों को लेकर भी निर्णय हो सकता है।
