फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Corona Update: 8678 new cases were found in the state in 24 hours, Indore more infected than Bhopal, 74 people died due to corona in the month of January so far

MP Corona Update: प्रदेश में 24 घंटे में 8678 नए केस मिले, इंदौर में भोपाल से ज्यादा संक्रमित, जनवरी माह में अब तक कोरोना से 74 लोगों की मौत

Sat, 29 Jan 2022 11:06 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 29 Jan 2022 11:06 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने के बाद फिर से बढ़ रही है। शुक्रवार को प्रदेशभर में 8678 नए कोरोना संक्रमित मिले वहीं 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।

विज्ञापन
MP Corona Update: 8678 new cases were found in the state in 24 hours, Indore more infected than Bhopal, 74 people died due to corona in the month of January so far
मध्य प्रदेश में फिर बढ़े कोरोना के मरीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या घटने के बाद फिर बढ़ी है। 24 घंटे में 8678 नए संक्रमित मिले हैं। एक दिन में 5 मौतें भी रिपोर्ट हुई हैं। शुक्रवार को इंदौर में फिर भोपाल से ज्यादा संक्रमित मिले। जनवरी माह में अब तक 74 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वर्तमान में प्रदेश में 66 हजार 42 एक्टिव केस हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश में शुक्रवार को 73873 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 8678 नए संक्रमित मिले। वहीं, इंदौर में 2, रायसेन, खरगौन और रीवा में 1-1 मौत भी रिपोर्ट हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हजार 607 पहुंच गई है। शुक्रवार को 10 हजार 576 मरीज ठीक हुए है। प्रदेश में अब तक 9.50 लाख लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 8.73 लाख ठीक हो चुके हैं।   
विज्ञापन


1176 मरीज अस्पताल में भर्ती 
अस्पतालों में संक्रमित/संदिग्ध 1176 मरीज भर्ती हैं। इसमें से 224 ऑक्सीजन पर है। वहीं, भोपाल में 323 भर्ती मरीजों में 76 और इंदौर में 297 भर्ती मरीजों में 101 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में 100 से ज्यादा केस मिले 
शुक्रवार को इंदौर में 1905, भोपाल में 1508, जबलपुर में 590, ग्वालियर में 308, बालाघाट में 129, बैतूल में 137, छतरपुर में 137, धार में 153, डिंडौरी में 100, होशंगाबाद में 179, झाबुआ में 135, खरगौन में 290, रायसेन में 105, रतलाम में 120, रीवा में 127, सागर में 129, सीहोर में 280, सिवनी में 135, शिवपुरी में 156, उज्जैन में 262 समेत अन्य जिलोें में संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed