MP Corona Update: प्रदेश में 33 नए पॉजिटिव मिले, इंदौर में एक मरीज की मौत, एक्टिव मरीजों की संख्या 289 पहुंची
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे है। सोमवार को 5806 जांच में 33 नए पॉजिटिव मरीज मिले है। वहीं, इंदौर में 1 मरीज की मौत रिपोर्ट हुई है।
विस्तार
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे है। सोमवार को 5806 जांच में 33 नए पॉजिटिव मरीज मिले है। वहीं, इंदौर में 1 मरीज की मौत रिपोर्ट हुई है।
प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 20 मरीज भर्ती है। इनमें से 2 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। कोरोना के कारण अब तक 10 लाख 42 हजार 276 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 31 हजार 251 ठीक हो गए। प्रदेश में अब तक कोरोना के कारण 10 हजार 736 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को 18 मरीज ठीक हुए। अभी राज्य में 289 एक्टिव केस है।
12 जिलों में मिले नए केस
प्रदेश में 12 जिलों में नए पॉजिटिव मिले है। इसमें बैतूल में 5, भोपाल में 3, दतिया में 1, गुना में 1, हरदा में 1, होशंगाबाद में 2, इंदौर में 5, जबलपुर में 2, मुरैना में 3, रायसेन में 5, राजगढ़ में 4, सीहोर में 1 कोरोना पॉजिटिव मिले है।