फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Corona Update Today: 30 new cases of corona in Madhya Pradesh, active cases increased to 192

MP Corona Update: मध्य प्रदेश में कोरोना के 30 नए केस, एक्टिव केस बढ़कर हुए 192

Thu, 23 Dec 2021 11:57 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 23 Dec 2021 11:57 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में कोरोना के केस निरंतर बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 30 नए केस सामने आए हैं। इससे पहले 19 दिसंबर को 35 नए केस सामने आए थे। इंदौर में सबसे अधिक 12 और भोपाल में 11 पॉजिटिव केस मिले है। 
 

विज्ञापन
MP Corona Update Today: 30 new cases of corona in Madhya Pradesh, active cases increased to 192
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। 23 दिसंबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में 30 नए केस मिले हैं। सबसे अधिक 12 केस इंदौर में और 11 केस भोपाल में मिले हैं। शेष 7 केस अन्य जिलों से हैं। इन्हें मिलाकर एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 192 हो गई है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के डेली कोरोना बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को दिनभर 30 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 62 हजार 333 सैम्पल जांचे गए। प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर फिर 0.04% हो गया है। दो दिन पहले तक यह आंकड़ा 0.02% था। रिकवरी रेट 98.64% बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में 19 केस रिकवर हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मई के बाद से लगातार पॉजिटिविटी रेट कम हुआ है और यह 0.04% रह गया है। राज्य सरकार ने जांच बढ़ाने पर फोकस किया है। 
विज्ञापन


इंदौर-भोपाल के अलावा चार जिलों में केस
मध्य प्रदेश के 52 जिलों में से सिर्फ 6 जिलों में नए केस सामने आए हैं। इंदौर-भोपाल के अलावा उज्जैन, नीमच और बडवानी में दो-दो तथा बैतूल में एक केस मिले हैं। 34 जिलों में कोई भी एक्टिव केस नहीं हैं। इन जिलों में आगरमालवा, अलीराजपुर, अशोकनगर, बालाघाट, भिंड, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, देवास, धार, डिंडौरी, गुना, हरदा, होशंगाबाद, झाबुआ, खंडवा, मंडला, मंदसौर, मुरैना, निवाड़ी, नरसिंहपुर, पन्ना, सतना, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया और विदिशा शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड वैक्सीनेशन बढ़कर हुआ 10 करोड़ 
प्रदेश में अब तक कोविड-19 वैक्सीन के 10 करोड़ 1 लाख 79 हजार डोज लगाए जा चुके हैं। इनमें 5 करोड़ 19 लाख 67 हजार 349 पहले डोज और 4 करोड़ 82 लाख 12 हजार 322 दूसरे डोज शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed