फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Corona News: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan held a big meeting regarding the increasing case of Corona in Madhya Pradesh; Know in 10 points

MP Corona News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते केस को लेकर की बड़ी बैठक; 10 पॉइंट्स में जानिए   

Fri, 24 Dec 2021 05:43 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 24 Dec 2021 05:43 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर, संभागीय आयुक्त, एसपी समेत पुलिस के बड़े अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने सख्ती के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
MP Corona News: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan held a big meeting regarding the increasing case of Corona in Madhya Pradesh; Know in 10 points
MP Corona News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेताओं-अफसरों की बैठक में कोरोना से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक में मंत्रियों, राज्य स्तरीय प्रभारी अधिकारी, संभागीय आयुक्त, कलेक्टर, आईजी/कमिश्नर और एसपी ने भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना की रोकथाम के लिए सख्ती बरतने के निर्देश दिए। 10 पॉइंट्स में समझिए क्या कहा शिवराज ने- 
विज्ञापन
  1. विदेशों से सबक: अमेरिका, यूके और डेनमार्क में #OmicronVariant की स्थितियां सामने हैं। ये तेजी से बढ़ता है। इसे देखते हुए हमें तैयारी रखना है। आज मध्य प्रदेश के 8 जिलों में कोरोना केस आए हैं। यह मामले अब ज्यादा जिलों में बढ़ेंगे। हमें प्राथमिकता के आधार पर रोक-थाम के उपाय करने होंगे।
  2. विज्ञापन
  3. समीक्षा, बैठकें: कलेक्टर, प्रभारी मंत्री जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ बैठक करें। प्रभारी मंत्री भी इन बैठकों से जुड़ें। जनता को, धर्मगुरुओं को, स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों को जोड़कर हमने जनभागीदारी का प्रयोग किया। राष्ट्रीय स्तर पर इसे सराहा गया है। 
  4. विज्ञापन
    विज्ञापन
  5. जनभागीदारी बढ़ाएं: क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप में कोई उपयोगी लगे जैसे डॉक्टर, समाजसेवी तो उसे आप जोड़ सकते हैं। यह हमारा अच्छा मॉडल है, इसमें नए लोगों को शामिल करना है तो आप कर सकते हैं। इससे आपका मैनेजमेंट ही बेहतर होगा। 
  6. जांच बढ़ाएं: कोरोना की रोकथाम के लिए हमें जांच की संख्या बढ़ाना है। पीड़ित व्यक्ति के कम से कम 30 कॉन्टेक्ट्स को ट्रेस करना अवश्य है। अस्पताल, दवाई, उपकरण, ऑक्सीजन की लाइन सहित सभी व्यवस्थाएं एक बार अवश्य जांच लें और दुरुस्त रखें।
  7. सख्ती: रोको-टोको अभियान तुरंत शुरू करें, मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना भी करें। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए भी जागरूकता के प्रयास शुरू करें। जरूरत पड़ी तो लाउडस्पीकर पर बोलना शुरू करें
  8. भीड़ न हो: भीड़ को रोकना है। अनावश्यक आयोजनों से बचें। कलेक्टर सभी जगह बता दें। इससे हम नए इलाकों में कोरोना को फैलने से रोकने में कामयाब हो सकते हैं। इस पर सख्ती से पालन करना है। 
  9. वैक्सीनेशन बढ़ाएं: वैक्सीनेशन जारी रखें। घर-घर दस्तक अभियान जारी रखें। वैक्सीन होगी तो यह कोरोना से जान बचाएगी। भिंड जैसे जिलों में वैक्सीनेशन कम हुआ है, वहां इसे बढ़ाने पर फोकस करें। कुछ जगहों पर बिना वैक्सीन के इंट्री प्रतिबंधित रखी गई है, उसका ध्यान रखें। 
  10. अस्पतालों की व्यवस्था: अस्पतालों के अलावा बिजली की व्यवस्था भी सुनिश्चित रखें। प्रदेश में बिजली की कोई समस्या नहीं है। एक बार इसके लिए भी पुख्ता इंतजाम कर लें। दवाओं और उपकरण आदि का कम से कम एक महीने का स्टॉक तो अवश्य रखें।
  11. जांच कर लें: समस्त सरकारी एवं निजी अस्पतालों में व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखें। बेड, ऑक्सीजन, चिकित्सक एवं दवाओं का पर्याप्त इंतजाम हो, यह सुनिश्चित करें। #कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान जितने निजी कोविड सेंटर बनाये गये थे, उनकी भी व्यवस्थाएं सुचारु कर दी जायें। 
  12. आर्थिक गतिविधियां न रोकें: यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक गतिविधियां न रुकें और गरीब का काम-धंधा भी प्रभावित न हो। यह सुनिश्चित करते हुए हमें तीसरी लहर का जनता के सहयोग से मुकाबला करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed