फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Corona Cases: 9,532 cases surfaced in 24 hours, Indore 2,278 new cases; Decision on school opening next week

MP Corona Cases: 24 घंटे में सामने आए 9,532 केस, भोपाल से फिर आगे निकला इंदौर, मिले 2,278 नए केस; स्कूल खुलने पर फैसला अगले हफ्ते 

Thu, 27 Jan 2022 12:13 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 27 Jan 2022 12:13 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर अब कमजोर पड़ रही है। 24 घंटे में मध्य प्रदेश में 9,532 नए केस सामने आए। इंदौर में सबसे अधिक 2,278 केस मिले हैं। भोपाल में 2,049 केस मिले हैं। 
 

विज्ञापन
MP Corona Cases: 9,532 cases surfaced in 24 hours, Indore 2,278 new cases; Decision on school opening next week
एमपी कोरोना केसेस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना के नए केस मिलने की रफ्तार कम हुई है, पर उतार-चढ़ाव जारी है। 24 घंटे में मध्य प्रदेश में 9,532 नए केस मिले हैं। इंदौर में सबसे अधिक 2,278 और भोपाल में 2,049 नए केस सामने आए हैं। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश में 9,532 नए केस आए हैं। 10547 लोग रिकवर हुए। इसका मतलब है कि नए केस के मुकाबले रिकवर होने वालों की संख्या बढ़ गई है। इसका मतलब है कि चकरी उल्टी घूम रही है। ऐसा लगता था कि तीसरी लहर का फन कुचलने की कोशिश करेंगे। प्रधानमंत्री की वैक्सीन हावी रही है। कोरोना तीसरी लहर में हावी नहीं हो पाया है। दूसरी लहर के मुकाबले बहुत कम लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इस समय प्रदेश में एक्टिव केस 71,203 हैं। संक्रमण दर 11.95% तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 54 पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। पुलिस के कुल 1,390 एक्टिव केस हैं।  अब तक 10.89 करोड़ वैक्सीन के डोज दिए गए हैं। 
विज्ञापन



स्कूल खोलने पर फैसला अगले हफ्ते
डॉ. मिश्रा ने कहा कि 30 या 31 जनवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना की समीक्षा करेंगे। उसमें तय होगा कि स्कूल खोलने है या नहीं। फिलहाल 31 जनवरी तक स्कूल नहीं खोलने का फैसला किया है। दरअसल, स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बुधवार को कहा था कि यदि कोरोना का प्रभाव इसी तरह से बढ़ता रहा तो स्कूल नहीं खोले जा सकते। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 15 जनवरी से स्कूल बंद करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से ऑनलाइन क्लास चलाई जा रही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अब भी इंदौर कोरोना का हॉटस्पॉट
मध्य प्रदेश में इंदौर अब भी कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। प्रदेश में इस समय सबसे अधिक 19,149 एक्टिव केस इंदौर में हैं। इसके बाद भोपाल में 14,175 एक्टिव केस हैं। अन्य शहरों की बात करें तो इंदौर और भोपाल के बाद सबसे अधिक नए केस जबलपुर (710), ग्वालियर (396), खरगौन (255) और धार (209) में मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed