फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: constable threatened to officials, don't stop open defecation

कांस्टेबल ने अधिकारी को दी धमकी, 'खुले में ही जाऊंगा शौच, टोका तो हवालात में डाल दूंगा'

Fri, 15 Jul 2016 02:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Jul 2016 02:51 PM IST
विज्ञापन
MP: constable threatened to officials, don't stop open defecation

प्रधानमंत्री मोदी बेशक खुले में शौच जैसी सामाजिक बुराई को खत्‍म करने के लिए स्वच्छ भारत अभियान जैसे अभियान को बढ़ाने में लगे हुए हैं लेकिन मध्य प्रदेश के पुलिसवाले उनके इस अभियान से कोई इत्तेफाक नहीं रखते। यह हम नहीं कह रहे ग्वालियर के एक पुलिस कांस्टेबल के कुछ ऐसे ही बयान हैं।

विज्ञापन


कांस्टेबल ने बकायदा ग्राम पंचायत को ही धमकी दे डाली है कि मैं खुले में ही शौच के लिए जाऊंगा अगर किसी ने रोकने की कोशिश की तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 
विज्ञापन


सिपाही ने धमकी देते हुए कहा कि, उसे रोकने वाले को वह जेल में डाल देगा और जिसे जो करना हो कर ले, मैं खुले में ही शौच करता रहूंगा।

खुले में शौच से रोकने पर जिला पंचायत के सीईओ को धमकाया

MP: constable threatened to officials, don't stop open defecation

जानकारी के अनुसार मामला बुधवार सुबह का है। जनपद पंचायत के सीईओ राजीव मिश्रा हस्तिनापुर गांव पहुंचे थे तभी उन्होंने एक पुलिस कांस्टेबल मोहन लाल को खुले में शौच के लिए जाते देखा। 

उन्होंने उसे खुले में शौच के लिए जाने से मना किया तो वह भड़क गया। उसका जवाब था कि मैं एक पुलिसवाला हूं मैं जो चाहे करूं। सीईओ ने उसे समझाना चाहा तो वह बिफर गया और धमकी देते हुए कहा मैं तुम्हे अदालत में खींच लूंगा और जेल भी भेज सकता हूं। 

वहीं सीईओ के साथ गए पंचायत सदस्यों ने बताया कि कांस्टेबल मोहन लाल के घर में शौचालय बना हुआ है लेकिन वह खुले में ही शौच के लिए जाता है। इसी‌ संबंध में उसे समझाया गया ‌था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed