फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Congress: Congress gherao Raj Bhavan today on the issue of inflation, unemployment

MP Congress: भोपाल में कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर हल्ला बोला, राजभवन घेराव से पहले पुलिस ने रोका, हंगामा

Fri, 05 Aug 2022 01:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 05 Aug 2022 01:58 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस शुक्रवार को मंहगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना तथा आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के विरोध में राजभवन का घेराव करने निकले। राजभवन से निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक लिया। जिसके बाद कुछ देर हंगामा होने के बाद कांग्रेसी लौट गए। 

विज्ञापन
MP Congress: Congress gherao Raj Bhavan today on the issue of inflation, unemployment
मंंहगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस शुक्रवार को मंहगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना तथा आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के विरोध में राजभवन का घेराव करने निकले। राजभवन से निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक लिया। जिसके बाद कुछ देर हंगामा होने के बाद कांग्रेसी लौट गए। 

विज्ञापन


कांग्रेसी नेता राजभवन का घेराव करने के लिए रोशनपुरा चौराहे पर एकत्रित हुए थे। सुुबह करीब 11.30 बजे कांग्रेस नेता पैदल मार्च करते हुए राजभवन की तरफ बढ़े। जिनको राजभवन से पहले पुलिस ने बीच रास्ते में ही  बेरिकेडिंग कर रोक लिया। जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, क्रांतिलाल भूरिया विरोध में सड़क पर बैठ गए। वहीं कांग्रेस विधायक बेरिकेटिंग पर चढ़ गए। जिनको पुलिस ने हटाया। जिसके बाद कांग्रेसी लौट गए। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि राजभवन घेराव कार्यक्रम महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपक्ष योजन, पेट्रोल, एलपीजी से लेकर दालें, खाद्य तेल, प्री-पैकेज्ड अनाज, आटा, शहद, दही जैसी आवश्यक वस्तुाओं की कीमतों में हुई भारी वृद्धि के विरोध में किया गया। प्रदर्शन में नारे लिखी तख्तियां और कांग्रेस के झंडे लेकर कांग्रेस पहुंचे थे। घेराव में विधायक पीसी शर्मा, कुणाल चौधरी, आरिफ मसूद, जीतू पटवारी, विजयलक्ष्मी साधौ समेत अन्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस आज देशभर में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रही है। कांग्रेस पार्टी आज दिल्ली में राहुल गांधी की अगुवाई में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने की तैयारी है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी है। इसके साथ ही कांग्रेस दूसरे राज्यों में भी राजभवन का घेराव करेगी।  




कांग्रेस के विरोध प्रदर्श को लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुद्दे से भटकाने का काम करती है। कांग्रेस पार्टी केवल बात करती है। आदिवासी के विकास के लिए केवल राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का लेकर केवल मजाक उड़ाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed