{"_id":"5bb211e3867a55014118ec9b","slug":"mp-computer-baba-resigned-from-his-state-minister-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: शिव'राज' में नाराज हुए कंप्यूटर बाबा, लौटाया राज्यमंत्री का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: शिव'राज' में नाराज हुए कंप्यूटर बाबा, लौटाया राज्यमंत्री का दर्जा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Mon, 01 Oct 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
कंप्यूटर बाबा
मध्यप्रदेश सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त कंप्यूटर बाबा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोमवार शाम सरकार पर उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाते हुए राज्यमंत्री का दर्जा लौटाने की घोषणा की।
विज्ञापन
बाबा ने कहा कि शिवराज सरकार ने धर्म की उपेक्षा की है। सरकार द्वारा गौ मंत्रालय बनाने की घोषणा पर भी उन्होंने सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि सरकार संत समाज की उपेक्षा कर रही है। बाबा ने बताया कि हम साधू संतों की एक कार्यप्रणाली होती है जिसके तहत हम एक साथ बैठते हैं और चीजों पर फैसला लेते हैं। लेकिन मैंने देखा कि शिवराज सरकार ने धर्म के लिए कुछ नहीं किया है।
विज्ञापन
मुझे ऐसा लगा कि शिवराज धर्म के ठीक विपरीत हैं और धर्म का काम कुछ करना ही नहीं चाहते हैं। उनकी धर्म के प्रति उदासीनता को देखते हुए मैंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
कंप्यूटर बाबा ने कहा कि मैंने गाय, खनन और नर्मदा के संरक्षण के लिए सरकार से बात की थी और एक यात्रा निकालना चाहता था लेकिन सरकार ने ऐसा करने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि सरकार से गोरक्षा के लिए जितनी सुविधाओं की जरूरत है, उतनी ही सुविधाओं की आवश्यकता नर्मदा नदी के लिए भी है लेकिन सरकार इनपर कोई काम नहीं कर रही है। मैं सरकार के सामने संतों के विचार नहीं रख सका इसलिए मैंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
We have a system where all saints sit together&decide things. They said that I couldn't make Shivraj govt do anything, I think they're right. Mujhe aisa laga Shivraj dharm ke theek vipreet hain aur dharm ka kaam kuch karna hi nahi chahte hain. So I resigned: Computer Baba, MP min pic.twitter.com/xct1nZR3XE
— ANI (@ANI) October 1, 2018
