फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Computer Baba resigned from his state minister post

मध्यप्रदेश: शिव'राज' में नाराज हुए कंप्यूटर बाबा, लौटाया राज्यमंत्री का दर्जा

Mon, 01 Oct 2018 05:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Mon, 01 Oct 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
MP Computer Baba resigned from his state minister post
कंप्यूटर बाबा

मध्यप्रदेश सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त कंप्यूटर बाबा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोमवार शाम सरकार पर उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाते हुए राज्यमंत्री का दर्जा लौटाने की घोषणा की।

विज्ञापन

बाबा ने कहा कि शिवराज सरकार ने धर्म की उपेक्षा की है। सरकार द्वारा गौ मंत्रालय बनाने की घोषणा पर भी उन्होंने सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि सरकार संत समाज की उपेक्षा कर रही है। बाबा ने बताया कि हम साधू संतों की एक कार्यप्रणाली होती है जिसके तहत हम एक साथ बैठते हैं और चीजों पर फैसला लेते हैं। लेकिन मैंने देखा कि शिवराज सरकार ने धर्म के लिए कुछ नहीं किया है।
विज्ञापन


मुझे ऐसा लगा कि शिवराज धर्म के ठीक विपरीत हैं और धर्म का काम कुछ करना ही नहीं चाहते हैं। उनकी धर्म के प्रति उदासीनता को देखते हुए मैंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कंप्यूटर बाबा ने कहा कि मैंने गाय, खनन और नर्मदा के संरक्षण के लिए सरकार से बात की थी और एक यात्रा निकालना चाहता था लेकिन सरकार ने ऐसा करने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि सरकार से गोरक्षा के लिए जितनी सुविधाओं की जरूरत है, उतनी ही सुविधाओं की आवश्यकता नर्मदा नदी के लिए भी है लेकिन सरकार इनपर कोई काम नहीं कर रही है। मैं सरकार के सामने संतों के विचार नहीं रख सका इसलिए मैंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed