फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP CM Shivraj Singh Chouhan talked about benefits of National Food Security Act

मध्यप्रदेश में एक सितंबर से हर गरीब को मिलेगा एक रुपये किलो गेहूं, चावल व नमक

Wed, 19 Aug 2020 10:28 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 19 Aug 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
MP CM Shivraj Singh Chouhan talked about benefits of National Food Security Act
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : एएनआई

विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा है कि जिन गरीबों को अभी तक उचित मूल्य राशन नहीं मिल रहा था, अब एक सितंबर से उन्हें एक रूपये किलो गेहूं, चावल एवं नमक मिलेगा। 

चौहान ने मंत्रालय से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के नए हितग्राहियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के जिन गरीबों को अभी तक उचित मूल्य राशन नहीं मिल रहा था, अब एक सितंबर से उन्हें आयोडाइज्ड नमक मिलेगा। यह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत दिया जाएगा और उन्हें प्रति व्यक्ति प्रतिमाह पांच किलो उचित मूल्य राशन मिलेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीब परिवारों को नवंबर तक पांच किलो प्रति व्यक्ति नि:शुल्क राशन और प्रति परिवार 1.5 लीटर केरोसीन जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित दर पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौहान ने कहा, 'राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत एक सितंबर से एक परिवार के हर सदस्य को; जो गरीब है लेकिन जिसके पास राशन कार्ड नहीं है; गेहूं, नमक और चावल एक रुपये में और केरोसीन डेढ़ रुपये प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा।'

उन्होंने कहा, 'नवंबर तक एक रुपये में अतिरिक्त पांच किलो अनाज भी वितरित किया जाएगा। इसके साथ, 10 किलो खाद्यान्न वितरित किया जाएगा। इसका मतलब यह है कि अगर परिवार में पांच सदस्य हैं तो परिवार को 50 किलो राशन मिलेगा।'

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed