फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP CM Shivraj Singh Chauhan said In support of farmers bill 2020 that Prime Minister Narendra Modi is God of farmers

कृषि विधेयक: सीएम शिवराज ने पीएम मोदी को बताया किसानों का भगवान, कहा- विपक्षी पार्टियां 'किसानद्रोही'

Thu, 24 Sep 2020 02:16 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 24 Sep 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
MP CM Shivraj Singh Chauhan said In support of farmers bill 2020 that Prime Minister Narendra Modi is God of farmers
नरेंद्र मोदी-शिवराज सिंह चौहान (फाइल) - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "किसानों का भगवान’’ बताया और कहा कि संसद से पारित कृषि सुधार संबंधी विधेयकों से अन्नदाताओं की आय दोगुनी होगी।  चौहान ने इन विधेयकों के विरोध में उतरे विपक्षी दलों को "किसानद्रोही" करार दिया और आरोप लगाया कि वे बिचौलियों की पैरवी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


चौहान ने बुधवार रात इंदौर में संवाददाताओं से कहा, "दूरदृष्टि से फैसले करने वाले प्रधानमंत्री किसानों के भगवान हैं। कृषि सुधारों से संबंधित तीनों विधेयक किसानों के लिए वरदान हैं जिनसे किसानों की आय दोगुनी होगी।" 
विज्ञापन




चौहान ने कहा, "इन विधेयकों का विरोध कर रहे विपक्षी दल अन्नदाताओं के शुभचिंतक नहीं, बल्कि किसानद्रोही हैं। वे किसानों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन उनकी ये कोशिशें सफल नहीं होने दी जाएंगी।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी दलों पर हमला जारी रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "अगर कोई निर्यातक अच्छे दाम देकर सीधे किसानों से गेहूं और धान खरीदता है, तो किसी बिचौलिये की जरूरत क्या है? विपक्षी दल बिचौलियों का समर्थन क्यों कर रहे हैं।" 

उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी दल कृषि विधेयकों को लेकर प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि किसानों के हितों का "अंधविरोध" कर रहे हैं। 

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा, "नरेंद्र मोदी जी ने एक दीर्घकालीन रणनीति बनाई ताकि किसानों की आय दोगुनी हो सके। इसीलिए 3 बिल आए। किसान अपनी उपज को कहीं भी बेच सकता है। कांग्रेस को क्या आपत्ति है। घर पर ही सही दाम मिले और किसान अपनी फसल बेचता है, तो कांग्रेस को क्या आपत्ति है।" 

चौहान ने आगे कहा, "परन्तु झूठ बोलना और भ्रम फैलाना कांग्रेस की फितरत है, मोदी जी का नाम सुनकर तो सपने में भी चौंक जाते हैं और उठकर विरोध करने लगते हैं। ये केवल मोदी जी का विरोध नहीं किसानों का विरोध है और किसान इसे सहन नहीं करेगा। ये तीनों बिल किसान के हित में हैं।" 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed