फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Cabinet Meeting: Chief Minister's volunteer donation amount increased from 150 to 200 crore and MLA volunteer donation from 15 to 50 crore

MP Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान की राशि 150 से बढ़ाकर 200 करोड़, विधायकों की 15 से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की

Tue, 28 Jun 2022 03:36 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 28 Jun 2022 03:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई। इसमें कई अहम प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।

विज्ञापन
MP Cabinet Meeting: Chief Minister's volunteer donation amount increased from 150 to 200 crore and MLA volunteer donation from 15 to 50 crore
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान राशि को 150 करोड़ से बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये किया गया है। इसी तरह विधायकों की स्वेच्छानुदान राशि भी 15 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की गई है। यह फैसले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिए गए। इसके अलावा भी कई अहम प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान राशि 150 करोड से बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। इसी तरह विधायकों की स्वेच्छानुदान राशि भी 15 लाख से बढ़कर 50 लाख रुपये की गई है। विधायक क्षेत्र विकास निधि योजना 1 करोड़ 85 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.50 करोड़ रुपये करने के प्रस्ताव को भी मंजूर कर लिया गया है।  

विज्ञापन


दो नए मेडिकल कॉलेज खोलने मंजूरी  
कैबिनेट की बैठक में उज्जैन और बुदनी में नए मेडिकल कॉलेज खोलने को स्वीकृति दी गई है। इसके लिए बुदनी में 100 एमीबीएस सीट के मेडिकल कॉलेज खोलने को सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई। वहीं, उज्जैन में 100 एमबीबीएस सीट के मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। प्रदेश के 23 विकासखंडों में नए आईटीआई खोलने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सांख्यिकी आयोग का गठन होगा 
प्रदेश में राज्य सांख्यिकी आयोग के गठन की स्वीकृति दी गई है। जबलपुर में छिता खुदरी मध्यम सिंचाई परियोजना को स्वीकृति दी गई। गुना के आरोन हत्याकांड में शहीद हुए पुलिस के जवानों को एक-एक करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृति की गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed