{"_id":"58621bb84f1c1b8840eec64f","slug":"mp-cabinet-approves-7-dearness-allowance","type":"story","status":"publish","title_hn":"मप्र : 6 लाख कर्मचारियों को शिवराज सरकार का न्यू ईयर गिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मप्र : 6 लाख कर्मचारियों को शिवराज सरकार का न्यू ईयर गिफ्ट
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Dec 2016 01:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश की शिवराज कैबिनेट ने राज्य कर्मचारियों को न्यू ईयर का गिफ्ट दिया है। मंगलवार को भोपाल में हुई कैबिनेट की बैठक में 7% महंगाई भत्ते को भी मंजूरी दी गई। सरकार के फैसले से 6 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
कर्मचारियों को 125 से बढ़ाकर 132 फीसदी महंगाई भत्ता हो गया है। इस फैसले से सरकार के खजाने पर प्रतिमाह करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा। संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि कर्मचारियों को डीए का लाभ एक जुलाई 2016 से दिया जाएगा।
विज्ञापन
Bhopal (MP): Cabinet approves 7% Dearness Allowance (DA) for six lakh government employees as a New Year gift.
— ANI (@ANI_news) December 27, 2016
