फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Bypolls : Voting Or Polling Will Be Held On 28 Seats, 33000 Cops On Security Duty

मध्यप्रदेश उपचुनाव: 28 सीटों पर कल होगा मतदान, तैनात रहेंगे 33 हजार सुरक्षाकर्मी

Mon, 02 Nov 2020 05:05 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, भोपाल।
पीटीआई, भोपाल। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 02 Nov 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
MP Bypolls : Voting Or Polling Will Be Held On 28 Seats, 33000 Cops On Security Duty
मध्यप्रदेश उपचुनाव 2020 - फोटो : Amar Ujala

मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनावों के लिए मतदान मंगलवार को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इस दौरान कोविड-19 से जुड़े सभी प्रतिबंधों और दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा। सोमवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


राज्य के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरुण तोमर ने बताया कि मतदान का अंतिम एक घंटे का समय कोविड-19 के रोगियों और पीड़ितों लोगों के लिए होगा। बता दें कि राज्य में हो रहे उपचुनावों में 28 सीटों पर कुल 355 उम्मीदवार मैदान में हैं, इनमें राज्य सरकार के 12 मंत्री भी शामिल हैं।
विज्ञापन


तोमर ने बताया कि मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए करीब 33 हजार सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा। ये सभी प्रदेश के 19 जिलों में बने मतदान केंद्रों व अन्य प्रमुख स्थानों पर तैनात रहेंगे। ताकि स्वतंत्र और निश्पक्ष चुनाव कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान औचक निरीक्षण के लिए 250 उड़न दस्ते, 173 निगरानी दल बनाए हैं और 293 पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। बता दें कि 28 सीटों पर कुल 63.67 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए आयोग ने 9,361 मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें से 3,038 को 'संवेदनशील' श्रेणी में रखे गए हैं।

उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान के दौरान प्रदेश की प्रमुख पार्टियों भाजपा और कांग्रेस के बीच एक-दूसरे को लेकर काफी तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी। राजनीतिक पर्यवेक्षकों के अनुसार, ज्यादातर सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि ग्वालियर चंबल क्षेत्र की दो या तीन सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राज्य की पूर्व सीएम उमा भारती सहित अन्य ने अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं की थीं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्व सीएम कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और राजस्थान से आए सचिन पायलट ने भी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए मतदाताओं को लुभाने के लिए राज्य में चुनावी रैलियों को संबोधित किया था।

मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार 230 सदस्यों वाली विधानसभा की 28 सीटों पर एक साथ उपचुनाव होने जा रहे हैं। इनमें से 25 सीटें पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने जीत दर्ज की थी। परंतु बाद में कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे और अब भाजपा के इस उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतर रहे हैं।


तीन अन्य सीटों पर उपचुनाव मौजूदा विधायकों के निधन के कारण खाली हो जाने की वजह से कराया जा रहा है। भाजपा के पास वर्तमान में 107 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के सदन में 87 विधायक हैं। उपचुनाव के परिणाम 10 नवंबर को मतगणना के बाद घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed