फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP by-election: BJP has made 21 complaints to the Election Commission so far, Shivraj said - Congress people are threatening voters

मप्र उपचुनाव: भाजपा ने अब तक 21 शिकायतें चुनाव आयोग से की, शिवराज बोले- मतदाताओं को कांग्रेस के लोग धमका रहे हैं

Sat, 30 Oct 2021 04:28 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 30 Oct 2021 04:28 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में उपचुनाव की वोटिंग के दौरान भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं।  मुख्यमंत्री ने पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। कमलनाथ ने आरोपों को हास्यास्पद बताया है।  

विज्ञापन
MP by-election: BJP has made 21 complaints to the Election Commission so far, Shivraj said - Congress people are threatening voters
भाजपा का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से शिकायत करने पहुंचा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में शनिवार को खंडवा लोकसभा चुनाव और रैगांव, जोबट और पृथ्वीपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की वोटिंग चल रही है। भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक भूपेंद्र सिंह ने कहा, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस नेताओं ने मारपीट की है। पृथ्वीपुर में भाजपा प्रत्याशी शिशुपाल यादव को धमकी दी गई है।

विज्ञापन

भाजपा का आरोप है कि पृथ्वीपुर से कांग्रेस उम्मीदवार नितेंद्रसिंह, उनके भतीजे विभु राठौर तथा चाचा यशपालसिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मारपीट तथा धमकी दी। पार्टी ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश देने की मांग की है। पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल उपचुनाव प्रबंध समिति के प्रदेश संयोजक भूपेंद्रसिंह के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचा और लिखित शिकायत प्रस्तुत की। पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में चुनाव प्रबंध समिति के प्रदेश सह-संयोजक भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार सहित पार्टी पदाधिकारी शामिल थे।

विज्ञापन

सीएम ने जारी किया वीडियो मैसेज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो मैसेज जारी कर कांग्रेस पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। चौहान ने कहा कि कांग्रेस उपचुनाव में संभावित पराजय से बौखला गई है। चुनाव के पहले भी उन्होंने अनैतिक साधनों का इस्तेमाल किया, पैसे बांटे, गुंडागर्दी और दादागिरी की। जनता को धमका रहे हैं। पृथ्वीपुर शहर में पोलिंग बूथ 94 सहित कई पोलिंग बूथ 192, 111, 55, 56, 57, 58 पर जनता को धमकाया, डराया और भगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमलनाथ बोले- शिवराज ने स्वीकार कर ली है हार
शिवराज के आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर दिया गया शिवराज का बयान बता रहा है कि भाजपा ने मतदान खत्म होने के कुछ घंटों पहले ही हार स्वीकार कर ली है। हार की बौखलाहट में कांग्रेस पर झूठे व मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र से लेकर प्रदेश तक भाजपा की सरकार है और शिवराज कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं, यह हास्यास्पद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed