{"_id":"69dd29add2ef55c9000cf66c","slug":"mp-board-result-2026-class-10-and-12-results-to-be-released-on-april-15-news-in-hindi-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Board Result 2026: 16 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, 15 अप्रैल को जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Board Result 2026: 16 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, 15 अप्रैल को जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट
Mon, 13 Apr 2026 11:06 PM IST
Sabahat Husain
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sabahat Husain
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:06 PM IST
सार
MP Board Result 2026: मध्यप्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल सुबह 11 बजे जारी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
एमपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के बाद अब परिणाम का इंतजार खत्म होने जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश ने 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। दोनों कक्षाओं के परिणाम 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे। बोर्ड के अनुसार, रिजल्ट की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। छात्र अपने परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकेंगे।
विज्ञापन
पढ़ें: कटारा हिल्स गोलीकांड का खुलासा, फीस के पैसों से खरीदी पिस्टल; एआई से बनाई थी फर्जी रसीद
विज्ञापन
रिकॉर्ड संख्या में शामिल हुए छात्र
इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में करीब 16 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इनमें लगभग 9.07 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं और करीब 7 लाख ने 12वीं की परीक्षा दी। पूरे प्रदेश में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की गईं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: नितिन गडकरी के अधिकारियों के निर्देश, सड़क सुरक्षा और ब्लैक स्पॉट का सुधार समय-सीमा में करें
नकल के 100 मामले सामने, मुरैना में सबसे अधिक
प्रदेश में नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड, सीसीटीवी निगरानी और प्रश्नपत्र वितरण की वीडियोग्राफी जैसी सख्त व्यवस्थाएं की गई थीं। इसके बावजूद करीब 100 नकल प्रकरण दर्ज हुए। सबसे ज्यादा 41 मामले मुरैना में सामने आए, जबकि भोपाल में 20 केस दर्ज किए गए।
ये भी पढ़ें- MP News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सीएम बोले- सभी दल राजनीतिक से ऊपर उठ ऐतिहासिक पहल का समर्थन करें
रिजल्ट का ट्रेंड: साल-दर-साल बदलाव
पिछले कुछ वर्षों में परीक्षा परिणामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 2017 में 10वीं का परिणाम 49.9% और 12वीं का 67.8% रहा, जबकि 2018 में इसमें सुधार हुआ। 2019 में 12वीं का रिजल्ट 72.37% तक पहुंचा। कोरोना काल (2021) में दोनों कक्षाओं का परिणाम 100% घोषित किया गया। इसके बाद 2023 में गिरावट आई, लेकिन 2025 में फिर सुधार दर्ज हुआ, जहां 10वीं में 76.22% और 12वीं में 74.28% छात्र सफल रहे।
