फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Assembly Elections 2018: Congress Central Election Committee meeting may finalize first list

मध्यप्रदेश चुनाव 2018: कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की तीसरी बैठक आज, पहली सूची के नाम होंगे तय

Wed, 31 Oct 2018 09:44 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 31 Oct 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
MP Assembly Elections 2018: Congress Central Election Committee meeting may finalize first list
kamalnath-jyotiraditya
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 को लेकर बुधवार को कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की तीसरी बैठक होगी। इसमें विधानसभा की सभी 230 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हो सकती है। साथ ही पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची के नाम तय कर देगी। 
विज्ञापन


दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की आखिरी बैठक मंगलवार रात को हुई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दो दिन के मालवा-निमाड़ दौरे के बाद प्रदेश के नेता मंगलवार की रात दिल्ली पहुंचे। रात में ही स्क्रीनिंग कमेटी के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस समिति अध्यक्ष कमलनाथ, विधानसभा में पार्टी के नेता अजय सिंह, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बैठक की। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार स्क्रीनिंग कमेटी ने बड़े शहरों और विवादों में फंसी विधानसभा सीटें समेत 51 सीटों पर चर्चा की गई। 179 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की जा चुकी है। समिति ने दो बैठकों में 139 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची का इंतजार कर रही है जिसके बाद पार्टी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। हालांकि कांग्रेस पार्टी एक नवंबर या चुनाव की अधिसूचना जारी होने के दिन पहली सूची जारी कर सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed