फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: Air quality on Diwali turns very poor due to fireworks in Bhopal, Indore also affected

मध्यप्रदेश: दिवाली पर भोपाल में आतिशबाजी से वायु गुणवत्ता हुई बेहद खराब, इंदौर भी हुआ असर

Sat, 06 Nov 2021 01:49 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 06 Nov 2021 01:49 AM IST
सार

एमपीपीसीबी के एक वैज्ञानिक ने कहा कि भोपाल में हवा की गुणवत्ता गुरुवार सुबह छह बजे से शुक्रवार सुबह छह बजे तक मापी गई है, जिसके अनुसार, हवा की गुणवत्ता 'बेहद खराब' हो गई है। मध्यप्रदेश के अन्य दो प्रमुख शहरों ग्वालियर और जबलपुर में हवा की गुणवत्ता मध्यम रही।

विज्ञापन
MP: Air quality on Diwali turns very poor due to fireworks in Bhopal, Indore also affected
आतिशबाजी के बाद छाई धुंध की चादर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीपीसीबी) द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि दिवाली के दिन राज्य की राजधानी भोपाल में हवा की गुणवत्ता 'बेहद खराब' हो गई है और साथ ही इंदौर में भी इसका काफी असर हुआ है।

विज्ञापन


एमपीपीसीबी के एक वैज्ञानिक ने कहा कि हवा की गुणवत्ता गुरुवार सुबह छह बजे से शुक्रवार सुबह छह बजे तक मापी गई है। मध्यप्रदेश के अन्य दो प्रमुख शहरों ग्वालियर और जबलपुर में हवा की गुणवत्ता मध्यम रही। एमपीपीसीबी की वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार सुबह समाप्त 24 घंटे की अवधि के दौरान भोपाल के रिहायशी इलाकों में पीएम-10 या धूल के कणों का स्तर सामान्य 118.8 के मुकाबले 350.2 था।
विज्ञापन


इंदौर के रिहायशी इलाकों में यह सामान्य 102.20 के मुकाबले 236.40 था। ग्वालियर के रिहायशी इलाकों में जहां पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, वहां पीएम-10 का स्तर सामान्य 159.9 के मुकाबले 113.7 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबलपुर में यह स्तर सामान्य 85 के मुकाबले 165 रहा। 100 से 200 के बीच पीएम-10 का स्तर 'मध्यम' वायु गुणवत्ता को दर्शाता है, 200 से ऊपर को 'खराब' और 300 से ऊपर को 'बहुत खराब' माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed