{"_id":"57f792e54f1c1b6d5326f521","slug":"mp-6-injured-in-cylender-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपीः गुब्बारे में गैस भरते समय सिलेंडर में हुआ विस्फोट, छह गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपीः गुब्बारे में गैस भरते समय सिलेंडर में हुआ विस्फोट, छह गंभीर घायल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Oct 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के रीवा जिले में शुक्रवार को हुए सिलेंडर विस्फोट में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा उस समय हुआ जब एक मंदिर प्रांगण में सिलेंडर से गुब्बारों में गैस भरी जा रही थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हादसा रीवा जिले के रानी तालाब स्थित मंदिर में हुआ। हादसा और विकराल हो सकता था क्योंकि मंदिर में उस दौरान काफी लोग जमा थे। इसी दौरान गुब्बारों में गैस भरी जा रही थी, तभी सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इसके चलते छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंभीर घायलों को 50 हजार और सामान्य घायलों को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन
