फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP 2023 Election: Congress did not release list of candidates; Sohan Valmiki surprised by starting campaign

MP Assembly Election: कांग्रेस ने जारी ही नहीं की उम्मीदवारों की सूची; सोहन वाल्मीकि ने प्रचार शुरू कर चौंकाया

Fri, 13 Oct 2023 11:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परासिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परासिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 13 Oct 2023 11:25 PM IST
सार

MP Assembly Election 2023: परासिया विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता सोहन वाल्मीकि पार्टी के उम्मीदवार सूची जारी करने से पहले ही प्रचार करने पहुंच गए। इस घटना ने राजनीतिक हलकों की जानकारी रखने वालों खूब चौंकाया है। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
MP 2023 Election: Congress did not release list of candidates; Sohan Valmiki surprised by starting campaign
परासिया में प्रचार करते विधायक सोहन वाल्मीकि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

MP Election: मध्यप्रदेश की परासिया विधानसभा के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार अभी घोषित नहीं किया है। सूची का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच वर्तमान विधायक सोहन वाल्मीकि ने चांदामेटा से जनसंपर्क शुरू कर चौका दिया है। उनके इस आत्मविश्वास के पीछे टिकट को लेकर कांग्रेस के उच्च सूत्रों से उन्हें हरी झंडी मिलने के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन


क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं जारी 
विधायक सोहन वाल्मीकि कांग्रेस से टिकट के सबसे प्रबल दावेदार हैं। हालांकि बीते दिनों कांग्रेस के पर्यवेक्षक के सामने एक धड़े ने उनकी उम्मीदवारी का विरोध कर डेहरिया मेहरा समाज के लिए टिकट की मांग की थी। इसके बाद भी विधायक सोहन वाल्मीकि को टिकट का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। कांग्रेस के टिकट को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी क्षेत्र में जारी हैं। इसमें कमलनाथ के नारी सम्मान योजना के परासिया से प्रारंभ करने और परासिया से भाजपा गोंडवाना से महिला उम्मीदवार घोषित होने को लेकर चर्चाएं थीं। लेकिन जिस तरह से विधायक सोहन वाल्मीकि ने चांदामेटा से जनसंपर्क प्रारंभ किया। उसने क्षेत्र के राजनीतिक हलकों की जानकारी रखने वाले लोगों को चौंका दिया है।
विज्ञापन


कांग्रेस के सूचना देने का संकेत
कांग्रेस खेमे में चर्चाएं हैं कि जिले में इस बार किसी टिकट को कांग्रेस नहीं काटेगी। पुराने सभी विधायकों को रिपीट किया जाएगा। ऐसे में सोहन वाल्मीकि द्वारा प्रारंभ किया गया जनसंपर्क इस बात को जाहिर करता है कि टिकट को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed