{"_id":"f2a65b0197101c6a18f2d6740d6b74da","slug":"mother-sell-her-girl-in-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से नहीं थी खुश, तो मां ने दस हजार में बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से नहीं थी खुश, तो मां ने दस हजार में बेचा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 21 Sep 2013 06:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के मुम्बई में रहने वाली एक महिला ने अपनी विवाहित बेटी को मात्र 10 हजार में बेचने दिया।
विज्ञापन
इस का खुलासा भिण्ड जिले के गोहद थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसौदा में दिल्ली पुलिस द्वारा मारे गये छापे में महिला के पकडे जाने के बाद हुआ।
दिल्ली पुलिस महिला को अपने साथ ले गई। गोहद के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि मुम्बई निवासी आशादेवी की शादी 6 साल पहले दिल्ली निवासी हरकिशन के साथ हुई थी।
तब आशा देवी की की उम, 20 वर्ष थी और हरकिशन 40 था।
अपने से दुगनी उम, होने के कारण वह पति के साथ खुश नहीं थी। शादी के बाद भी वह ज्यादातर अपनी मां के पास ही मुम्बई रहती थी।
इस दौरान आशादेवी की मां की मुलाकात भिण्ड जिले के गोहद थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसौदा निवासी रामवीर से हुई। वह मुम्बई में बेकरी का काम करता था।
आशादेवी की मां ने अपनी विवाहित बेटी का सौदा रामवीर से 10 हजार रुपए में तय कर दिया।
बकायदा कराया स्टांप
रामवीर ने जब आशादेवी को खरीदा तो बकायदा स्टाम्प पर लिखा पढ़ी करवा ली थी। दो माह से वह रामवीर के साथ ग्राम सिरसौदा में अपनी डेढ माह की बच्ची किरन के साथ रह रही थी।
विज्ञापन
उधर दिल्ली निवासी हरकिशन ने अपनी पत्नी के गुम होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करा दी थी। जांच पड़ताल के बाद दिल्ली पुलिस के एएसआई अनंतदत पुलिसबल के साथ आये और आशादेवी को अपने साथ दिल्ली ले गए।
विज्ञापन
