फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mother scolded the children who were fighting for mobile hanged to death in Chhindwara

Chhindwara News: मोबाइल के लिए बच्चे ने दी जान, झगड़ रहे बच्चों को मां ने लगाई थी डांट

Sat, 01 Oct 2022 08:53 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 01 Oct 2022 08:53 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां पर एक बच्चे ने सिर्फ इसलिए जान दे दिया, क्योंकि उसकी मां ने मोबाइल के लिए झगड़ रहे बच्चों को डांट लगा दिया था।

विज्ञापन
Mother scolded the children who were fighting for mobile hanged to death in Chhindwara
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के परासिया में शुक्रवार को मोबाइल के लिए बच्चों में हुए झगड़े ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। न्यूटन रोड पर वार्ड क्रमांक दो में दस साल के बच्चे ने मां के डांटने पर फांसी लगा ली। बच्चे के जाने के बाद परिवार के लोगों के दुख में किए रुदन ने दूसरों को भी विचलित कर दिया।

विज्ञापन


घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, परासिया न्यूटन रोड पर रेलवे ब्रिज के पार साहू परिवार रहता है। दो भाई बाजारों में मिठाई की दुकान लगाते हैं। शुक्रवार सुबह साहू परिवार के मुखिया तामिया बाजार में दुकान लगाने चले गए। घर में मां, दो बेटे और एक बेटी थी। मां सिलाई का काम करती है। इस बीच दोनों बेटे मोबाइल को लेकर झगड़ने लगे। दोनों को मोबाइल चाहिए था।
विज्ञापन


ऐसे में मां ने सुजल नाम के बेटे को डांट दिया। इससे नाराज होकर वह ऊपर गया और कमरे में पलंग पर बैठ गया। बेटी ने मां को आकर बताई कि सुजल ने कमरा बंद कर लिया है। मां जब ऊपर पहुंची तो कमरा बंद था। दरवाजे को धक्का दिया तो टोस्ट के खड्डे दरवाजे से टिकाकर बंद थे। बालक कमरे में पलंग पर पड़ा था। उसके गले में कुछ लिपटा था। उसने तुरंत बच्चे को उठाकर एक निजी क्लीनिक ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार के लोगों ने बताया कि इससे पहले भी बच्चे ने गेर वाली साइकिल के जिद किया था। जिद में उसने कमरा बंद कर जान देने की कोशिश की थी। एक छोटे से विवाद ने परिवार से उनका लाल छीन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed