{"_id":"62711be7899d3246c16ce08f","slug":"mother-pitambara-s-prakatya-mahotsav-rath-yatra-will-be-started-on-the-lines-of-puri-datia-s-pride-day-will-also-be-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां पीतांबरा का प्राकट्य उत्सव कल: पुरी की तर्ज पर रथ यात्रा निकालने की होगी शुरुआत, दतिया का गौरव दिवस भी मनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां पीतांबरा का प्राकट्य उत्सव कल: पुरी की तर्ज पर रथ यात्रा निकालने की होगी शुरुआत, दतिया का गौरव दिवस भी मनेगा
Tue, 03 May 2022 05:41 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 03 May 2022 05:41 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में गौरव दिवस मनाने का सिलसिला जारी है। कल चार मई को दतिया का गौरव दिवस मनाया जाएगा। इसी दिन मां पीतांबरा का प्राकट्य उत्सव मनाया जाएगा। मां पीतांबरा की रथ यात्रा निकाली जाएगी। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के गृहक्षेत्र में इसका आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा।
विज्ञापन
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि चार मई को दतिया का गौरव दिवस मनाया जाएगा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार मई को दतिया का गौरव दिवस मनाया जाएगा। इसी दिन मां पीतांबरा का प्राकट्य उत्सव मनाया जाएगा। मां पीतांबरा की रथ यात्रा निकाली जाएगी। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के गृहक्षेत्र में इसका आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा।
जानकारी देते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि रथयात्रा, शोभा यात्रा निकलना अलग बात है। 4 मई से दतिया में परंपरा शुरू हो रही है। हम रहें या न रहें यह परंपरा रहती है। भगवान जगन्नाथ जी का रथ निकलता है। इसे शुरू करने वाले भले नहीं हैं, लेकिन सैकड़ों वर्षों पहले शुरू की गई यह परंपरा आज भी है। बाला महाकाल की सवारी निकालने की परंपरा है। संभवतया उसे शुरू करने वाले भी न हों। कल हम भी नहीं होंगे, लेकिन यह परंपरा होगी।
मिश्रा ने कहा कि माई के भक्तों और स्वामी के शिष्यों द्वारा यह परंपरा प्रारंभ होने जा रही है। दतिया में ओडिशा राज्य के पुरी में निकाली जाने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की तरह नई परंपरा शुरू होने जा रही है। मां पीतांबरा की रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में देशभर से माई के भक्त इसके लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि दतिया आने वाले भक्तों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। अगवानी को आतुर हैं। सब लोगों ने भंडारे खोल रखे हैं। माई के भक्तों के लिए दतिया में सभी होटल और सभी लॉज में निशुल्क खाने और ठहरने की व्यवस्था माई के भक्तों के द्वारा की गई है। माई स्वयं अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगी।