फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mother-in-law fed up with taunts daughter-in-law drank kerosene in Damoh

Damoh: सास ने ताना मारा, बहू ने पी लिया केरोसिन, कहा था- बाप की असली संतान है तो मरकर दिखा

Tue, 18 Oct 2022 06:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 18 Oct 2022 06:00 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां एक बहू अपनी सास की उलाहना से काफी परेशान थी। तंग आकर बहू ने पहले अपने ऊपर केरोसिन डाल लिया और फिर उसे पी भी लिया।

विज्ञापन
Mother-in-law fed up with taunts daughter-in-law drank kerosene in Damoh
बहू ने पी लिया केरोसिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले में सास के तानों से तंग आकर बहू ने केरोसिन पी लिया। महिला के पिता उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। पिता ने ससुराल वालों पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है, सास ने ही उसे ऐसा करने के लिए उकसाया था, जिसके बाद उसने केरोसिन पी लिया। महिला अभी खतरे से बाहर है।

विज्ञापन


बता दें कि हटा में रहने वाली 25 साल की बबीता लोधी ने बताया, मोबाइल गुम हो जाने पर ससुर मुझे डांट रहे थे। सास भी मुझे ताने देने लगी। सास ने मुझसे कहा, असील है तो मरकर दिखा। इसलिए मैंने गुस्से में केरोसिन पी लिया। पड़ोस में ही मेरी बुआ रहती है, मेरे पिता उन्हीं के घर आए थे। पिता को पता चला तो वह मेरे ससुराल पहुंचे। वह मुझे हटा अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने जिला अस्पताल ले जाने के लिए कहा। बबीता के पिता उत्तम सिंह का आरोप है, बेटी के ससुर हीरा लोधी और सास शारदा बेटी को परेशान करते हैं।
विज्ञापन


'असील' का मतलब...
बुंदेलखंड में 'असील' शब्द एक प्रकार का ताना या उलाहना है। इस मामले में भी सास के असील कहने का मतलब था, अपने माता-पिता की असली संतान हो तो मरकर दिखाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन पर बेसुध पड़ी थी बेटी...
बबीता के पिता उत्तम सिंह लोधी ने बताया, इटवा गांव में बेटी का ससुराल है। यहीं बहन भी रहती है। 10 हजार रुपये की जरूरत थी तो सुबह बहन के घर पैसे लेने गया था। तभी पता चला कि ससुराल में बेटी का कुछ विवाद हो रहा है। वहां पहुंचा तो बेटी जमीन पर पड़ी थी। बेटी से पूछा कि उसने केरोसिन क्यों पिया, तो उसने बताया कि सास के तानों से तंग आ गई हूं।


जांच करेगी पुलिस...
अस्पताल चौकी प्रभारी बीएस यादव ने बताया, महिला का इलाज चल रहा है। बयान नहीं लिए गए हैं। हटा पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। हटा से पुलिस अस्पताल आएगी, तब महिला के बयान दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed