फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Most expensive petrol-diesel in MP even after the cut: Center reduced excise duty, MP reduced it by Rs 1.27 on petrol, Rs 2.91 on diesel

मोदी के बाद शिवराज ने दी राहत: मध्यप्रदेश में अब पेट्रोल 11.97 रुपये, डीजल 16.95 रुपये सस्ता, वैट में 4-4% की कटौती

Thu, 04 Nov 2021 05:42 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 04 Nov 2021 05:42 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी पांच रुपए और डीजल पर दस रुपए कम कर दी है। शिवराज सरकार ने मध्यप्रदेश में वैट में 4-4% राहत दी है। इससे पेट्रोल कुल 11.97 रुपये और डीजल 16.95 रुपये सस्ता हो जाएगा। नई दरें शुक्रवार को लागू होंगी।  

विज्ञापन
Most expensive petrol-diesel in MP even after the cut: Center reduced excise duty, MP reduced it by Rs 1.27 on petrol, Rs 2.91 on diesel
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 4-4% वैट घटा दिया है। केंद्र के एक्साइज और प्रदेश सरकार के वैट लागू होने के बाद पेट्रोल 11.97 और डीजल 16.95 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो जाएगा। केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 6.27 और डीजल पर 12.50 रुपये घटाए हैं। वहीं, मध्यप्रदेश ने पेट्रोल के दामों पर 5.70 और डीजल पर 4.45 रुपये प्रति लीटर की कमी की है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के एक्साइज ड्यूटी घटाने का असर 4 नवंबर की सुबह से हो गया। प्रदेश में नई दरों पर पेट्रोल-डीजल मिल रहा है। राज्य सरकार की ओर से वैट में की गई कटौती 4-5 नवंबर की आधी रात को लागू होगी। इसका मतलब है कि शुक्रवार से राज्य में पेट्रोल-डीजल और भी सस्ता मिल जाएगा। अभी तक पेट्रोल पर प्रदेश में 33 % वैट लगता है। इसे घटाकर 29 % कर दिया गया है। वहीं, डीजल पर 30 % वैट से घटाकर 26 % कर दिया गया है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी कम करने से पहले भोपाल में पेट्रोल के दाम 118.83 और डीजल 107.90 रुपये प्रति लीटर था। एक्साइज ड्यूटी कम होने से पेट्रोल 112.56 रुपये और डीजल के रेट 95.40 रुपये प्रति लीटर हो गए। अब 5 नवंबर से ही प्रदेश में एक लीटर पेट्रोल 106.86 रुपये और डीजल 90.95 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी की घोषणा की थी। उम्मीद जताई कि राज्य भी जनता को दिवाली गिफ्ट के तौर पर पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करेंगे। कुछ राज्यों ने तत्काल कदम उठाए। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पेट्रोल और डीजल के दाम 12 रुपये प्रति लीटर घटेंगे। गुजरात में मुख्यमंत्री कार्यालय ने राज्य में पेट्रोल और डीजल पर सात रुपये प्रति लीटर घटाने का ऐलान किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेट्रोल पर राज्य सरकार के वैट में दो रुपये प्रति लीटर कटौती की घोषणा की, वहीं मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने भी वैट में सात रुपये प्रति लीटर घटाने का एलान किया है। बिहार में नीतीश सरकार ने वैट कम किया और इससे पेट्रोल पर 1.30 रुपये और डीजल पर 1.90 रुपये की राहत मिली है। असम, त्रिपुरा के साथ-साथ गोवा और कर्नाटक सरकारों ने भी वैट 7 रुपये प्रति लीटर घटाने की घोषणा की है।
 

मध्यप्रदेश में सीएम ने किया कन्फ्यूज

Most expensive petrol-diesel in MP even after the cut: Center reduced excise duty, MP reduced it by Rs 1.27 on petrol, Rs 2.91 on diesel
शिवराज सिंह चौहान का ट्वीट। - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कहा कि मध्यप्रदेश में भी डीजल-पेट्रोल के दाम और कम करने के लिए रेट घटाने का हमने फैसला किया है, जो आज दीपावली के दिन से ही लागू होगा। आखिरकार, मुख्यमंत्री ने दोपहर बाद घोषणा कर दी कि वैट कितना कम लगेगा। मध्यप्रदेश सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 4% वैट की कमी के साथ-साथ अतिरिक्त कर में भी छूट दी है। इसे मिलाकर प्रदेश में पेट्रोल पर 5.70 रुपये और डीजल पर 4.45 रुपये की राहत दी गई है। प्रदेश सरकार को नई व्यवस्था से 1,948 करोड़ रुपए की आय कम होगी। 

मध्यप्रदेश में थे सबसे ज्यादा रेट
इस कटौती से पहले तक मध्यप्रदेश देश में सबसे ज्यादा कर वसूलने वाले राज्यों में से एक था। पिछले 6 महीने के भीतर पेट्रोल और डीजल के रेट आसमान छू रहे थे। पेट्रोल 20.42 रुपये और डीजल 18.92 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया था। पिछले दिनों बालाघाट में पेट्रोल 120 रुपये का आंकड़े के करीब पहुंच गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed