{"_id":"64a83805a9ed07ef6a0e4a24","slug":"rejection-of-rahul-gandhi-petition-in-gujarat-hc-congressmen-angered-burn-effigies-of-pm-modi-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Morena News: गुजरात HC में राहुल गांधी की याचिका खारिज होने से गुस्साए कांग्रेसी, PM मोदी का किया पुतला दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morena News: गुजरात HC में राहुल गांधी की याचिका खारिज होने से गुस्साए कांग्रेसी, PM मोदी का किया पुतला दहन
Fri, 07 Jul 2023 09:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 07 Jul 2023 09:36 PM IST
सार
Rahul Gandhi Defamation Case: मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने राहुल गांधी की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है। ऐसे में गुस्साए कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।
विज्ञापन
PM मोदी का किया पुतला दहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुजरात हाईकोर्ट में राहुल गांधी की याचिका खारिज होने से गुस्साए कांग्रेसियों ने शुक्रवार को मुरैना शहर के ओवरब्रिज चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों का आरोप है कि हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री के दवाब में याचिका खारिज की है। कांग्रेस इसकी निंदा करती है और पूरे देश में इसका विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस कमेटी मुरैना ग्रामीण अध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर के नेतृत्व में शुक्रवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ता सदर बाजार स्थित शहर अध्यक्ष दीपक शर्मा के कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां से कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के पुतले के साथ रैली निकालते हुए ओवरब्रिज चौराहे पर पहुंचे और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।
विज्ञापन
कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष मधुरवज सिंह तोमर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात हाइकोर्ट ने बिना किसी ठोस आधार के राहुल गांधी की याचिका खारिज कर दी है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि कोर्ट प्रधानमंत्री के इशारे पर काम कर रहा है। कांग्रेस पार्टी इसकी निंदा करती है। पूरे देश मे कांग्रेस पार्टी इसका विरोध कर रही है, आगे की रणनीति पार्टी हाईकमान के निर्देश पर तय की जाएगी। पार्टी जो भी निर्देश देगी कार्यकर्ता उसके अनुसार काम करेंगे। इस अवसर पर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर और गौरव चतुर्वेदी सहित एक सैकड़ा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
