फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   MP News: The thugs grabbed five lakhs, the elderly died begging

MP News: ठग ने हड़पे पांच लाख, बुजुर्ग ने मांगते-मांगते दम तोड़ा, परिजनों ने विरोध में किया ये अनोखा प्रदर्शन

Thu, 22 Dec 2022 04:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 22 Dec 2022 04:59 PM IST
सार

वृद्ध से पांच लाख एक व्यक्ति ने ठग लिए थे, जिसे वो लगातार वापस मांग रहा था। परिजनों ने बुजुर्ग की मौत के बाद उसकी अर्थी सजाकर ठग के घर के बाहर रख दी और प्रदर्शन किया। मामला मध्यप्रदेश के मुरैना जिले का है। 

विज्ञापन
MP News: The thugs grabbed five lakhs, the elderly died begging
मुरैना में विरोध में ठग के घर के सामने अर्थी रखकर प्रदर्शन किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुरैना में अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक वृद्ध ने आर्थिक तंगी के चलते दम तोड़ दिया। वृद्ध से पांच लाख एक व्यक्ति ने ठग लिए थे, जिसे वो लगातार वापस मांग रहा था। परिजनों ने बुजुर्ग की मौत के बाद उसकी अर्थी सजाकर ठग के घर के बाहर रख दी और प्रदर्शन किया और उस पर कार्रवाई करने की मांग की। 
विज्ञापन


बता दें कि मामला मुरैना क्षेत्र के कोतवाली थाना क्षेत्र के पास नट वाली गली गोपालपुरा का है। पुलिस ने बताया कि इस क्षेत्र में रहने वाले 70 वर्षीय सुघर सिंह नागर का गुरुवार को निधन हो गया। वे अक्सर बीमार रहते थे और पांच लाख ठगे जाने के तनाव में थे। परिजनों ने उनकी अर्थी सजाकर ठग के घर के सामने रख दी और विरोध जताया। ठग के घर के बाहर ताला लगा था, जिस पर परिजनों ने नारेबाजी भी की। अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता भी  प्रदर्शन में शामिल हो गए। हंगामे की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन के लोग भी पहुंचे। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि राकेश खेमरिया नामक एक व्यक्ति ने बुजुर्ग के दामाद अनेक सिंह की नौकरी कोर्ट में लगवाने के नाम पर चार लाख 70 हजार रुपये ले लिए थे। चार साल बीतने के बाद भी न नौकरी लगी न राकेश रुपये लौटा रहा था। सुघर सिंह नागर लगातार अपनी गाढ़ी कमाई लौटाने की मांग करते थे, लेकिन राकेश हर बार टाल देता था। परेशान होकर सुघर सिंह ने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की थी। अपने पैसे नहीं मिलने पर सुघर सिंह तनाव में थे, और पैसे मिलने की उम्मीद में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों की समझाइश के बाद परिजन शांत हुए और अर्थी को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। मामले में कोतवाली थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed