फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   MP News Inauguration of Chambal Marathon Runners from as far as Ghazipur, Firozabad and Agra ran

MP News: चंबल मैराथन का शुभारंभ...गाजीपुर, फिरोजाबाद और आगरा तक के धावकों ने दिखाया दमखम

Sat, 14 Jan 2023 05:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 14 Jan 2023 05:24 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में भारतीय सेना के अंदर चंबल रेजिमेंट लागू करो मांग को लेकर दो दिवसीय चंबल मैराथन का शुभारंभ हो गया। चंबल परिवार द्वारा आयोजित चंबल मैराथन-3 का पहले दिन पांच किलोमीटर और दस किलोमीटर दौड़ की प्रतियोगिताएं हुई।

विज्ञापन
MP News Inauguration of Chambal Marathon Runners from as far as Ghazipur, Firozabad and Agra ran
चंबल मैराथन का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरैना में शनिवार सुबह से संग्रहालय पर मैराथन में हिस्सा लेने के लिए तांता लगा रहा। चंबल मैराथन के तीसरे संस्करण के पहले दिन कामनवेल्थ मेडलिस्ट भुवनेश कुमार यादव, खेल प्रशिक्षक नरेन्द्र सिंह तोमर, चंबल संभाग के पुरातत्व अधिकारी डॉ. अशोक शर्मा, अभ्युदय आश्रम की संचालिका श्रीमती अरूणा छारी, चंबल प्रकाशन विभाग के प्रभारी डॉ. कमल कुमार कुशवाहा, सोशल एक्टिविस्ट आशा सिंह सिकरवार एडवोकेट अतिथि रहे।

विज्ञापन


संग्रहालय स्थित अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बाद सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चंबल मैराथन के लिए भेजा गया संदेश पढ़ा गया। इसके बाद फीटा काटकर अतिथियों द्वारा चंबल मैराथन का सामूहिक रूप से प्रारंभ कराया गया। संचालन वरिष्ठ पत्रकार विनोद त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन


चंबल परिवार से जुड़े अतर सिंह तोमर, सरपंच कल्लू पहलवान, अजय सिंह सिकरवार, अमर सिंह तोमर, उमेश गोंहजे, अनीस खान, शिक्षक लोकेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह तोमर, आदिल खान, चन्द्रोदय सिंह चौहान, रुद्रप्रताप  सिंह राठौर, शरद कुमार, श्याम सिंह सिकरवार की अगुवाई में संपन्न हुआ। मैराथन के दौरान जिला पुलिस प्रशासन और जिला चिकित्सालय का सहयोग रहा। पांच किमी दौड़ प्रतियोगिता की पुरुष वर्ग में फिरोजाबाद जनपद के अनुज यादव प्रथम स्थान, गाजीपुर जनपद के उदयवीर द्वितीय स्थान, मुरैना जनपद के राहुल कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 5 किमी की महिला वर्ग में आगरा जनपद की अनुराधा चाहर प्रथम स्थान, मुरैना जनपद की रचि द्वितीय स्थान, भिंड जनपद की अपर्णा का तृतीय स्थान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




दस किमी दौड़ प्रतियोगिता की पुरुष वर्ग में मुरैना जनपद के दीपक तोमर प्रथम स्थान, मुरैना जनपद के मान सिंह चौहान द्वितीय स्थान, भिंड जनपद के देवेन्द्र कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, दस किमी की महिला वर्ग में मुरैना जनपद की खुशिया नागर प्रथम, नेहा जाटव द्वितीय और प्रज्ञा छारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। अतिथियों द्वारा हर श्रेणी में 11 स्थान पाने वाले धावकों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। चंबल मैराथन-3 के पहले दिन शामिल होने वाले सभी धावकों को आयोजन समिति की तरफ से प्रमाण पत्र दिया गया।




क्रांतिकारी लेखक डॉ. शाह आलम राना ने बताया कि चंबल मैराथन-3 के दूसरे दिन आज (15 जनवरी) को सेना दिवस के अवसर पर 21.0975 किमी और 42.195 किमी की दौड़ प्रतियोगिता होगी। यह प्रतियोगिता प्रातः 8 बजे से मुरैना सिटी स्थित पं. राम प्रसाद बिस्मिल संग्रहालय से शुरू होकर अंबाह बाईपास से गुजरते हुए क्रांतियोद्धा बिस्मिल के पैतृक गांव बरबाई तक जाएगी जहां चंबल मैराथन के तीसरे वर्ष का विधिवत समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed