फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   MP LS Election 2024: BJP candidate supporters violated code of conduct, put up hoardings and banners in city

MP LS Election 2024: भाजपा उम्मीदवार समर्थकों ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां, शहर में लगा डाले होर्डिंग-बैनर

Sun, 14 Apr 2024 08:54 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुरैना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 14 Apr 2024 08:54 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है और इस दौरान कोई भी उम्मीदवार होर्डिंग और बैनर के जरिए प्रचार प्रसार नहीं कर सकता है, लेकिन भाजपा उम्मीदवार शिवमंगल सिंह तोमर द्वारा आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
MP LS Election 2024: BJP candidate supporters violated code of conduct, put up hoardings and banners in city
मुरैना में भाजपा उम्मीदवार के पोस्टर लगे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार द्वारा आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन किया गया है। बाबा साहेब अंबेडकर की 133वीं जयंती की अवसर पर भाजपा उम्मीदवार शिवमंगल सिंह तोमर के समर्थकों ने सार्वजनिक जगहों पर होर्डिंग और पोस्टर लगाए। जानकारी लगते ही निगम के अधिकारी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचे और सभी होर्डिंग और बैनर को उतारते हुए नजर आए।
विज्ञापन


बता दें लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है और इस दौरान कोई भी उम्मीदवार होर्डिंग और बैनर के जरिए प्रचार प्रसार नहीं कर सकता है, लेकिन भाजपा उम्मीदवार शिवमंगल सिंह तोमर द्वारा आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई गई हैं। शिवमंगल सिंह तोमर के समर्थकों ने दर्जन व शहर के अलग-अलग चौराहों पर होर्डिंग लगाए और आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाईं। वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस ने कहा है कि इसकी शिकायत चुनाव आयोग को करेंगे, क्योंकि भाजपा उम्मीदवार द्वारा लगातार आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। फिलहाल जब इस बात की जानकारी अधिकारियों को पता लगी तो उन्होंने नगर निगम के कर्मचारियों से सभी होर्डिंग और बैनरों को उतरवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed