फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   MP Former CM Kamal Nath said BJPs Jan Darshan Yatra is "Jan Sauda" Yatra the merchant of CM Jan Sauda Yatra

MP News: पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- बीजेपी की जन दर्शन यात्रा "जन सौदा" यात्रा, इस यात्रा के सीएम सौदागर

Fri, 25 Aug 2023 05:15 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Fri, 25 Aug 2023 05:15 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जन दर्शन यात्रा जन सौदा यात्रा है। साथ ही कहा कि जन सौदा यात्रा का सौदागर खुद सीएम शिवराज सिंह है।

विज्ञापन
MP Former CM Kamal Nath said BJPs Jan Darshan Yatra is "Jan Sauda" Yatra the merchant of CM Jan Sauda Yatra
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज चंबल के दौरे पर है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने मुरैना जिले की अम्बाह तहसील में आयोजित विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला है। कमलनाथ ने कहा कि भाजपा जैन दर्शन यात्रा निकाल रही है। भाजपा की यह जनदर्शन यात्रा नहीं है बल्कि जन सौदा यात्रा है। इस यात्रा के सौदागर खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान है।

विज्ञापन


विज्ञापन


प्रदेश का हर व्यक्ति भ्रष्टाचार का शिकार 
कमलनाथ में शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज मध्य प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या इसका गवाह है। प्रदेश की जनता को भाजपा की गुमराह करने वाली राजनीति से सावधान रहना होगा। इसके साथ ही कमलनाथ ने दावा किया है कि कोई नहीं रोक सकता है अबकी बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। वहीं, पांढुर्णा को जिला बनाने को लेकर कमलनाथ ने कहा है कि सीएम शिवराज यह घोषणा 10 साल से कर रहे हैं। जब-जब चुनाव आते हैं पांढुर्णा और छिंदवाड़ा की जनता इनको नकारती है। प्रदेश और छिंदवाड़ा की जनता इनकी बातों और वादों की असलियत भली भांति पहचानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ बोले- भाजपा सरकार में घोटाले की लिस्ट लंबी
इसके साथ ही कमलनाथ ने कहा कि मुझे आज घोटाले की लिस्ट नहीं पढ़नी है क्योंकि घोटाले की लिस्ट अब बहुत लंबी हो चुकी है। दुख की बात है कि आज मध्य प्रदेश की पहचान देश भर में घोटाला और भ्रष्टाचार से बन गई है। भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में प्रदेश की तस्वीर आज हम सबके सामने हैं। इनके साढे़ 18 वर्षों के कार्यकाल में हर वर्ग परेशान है। हमारा किसान, हमारा छोटा व्यापारी, हमारा बेरोजगार नौजवान। चौपट सरकार ने मध्य प्रदेश को चौपट प्रदेश बना कर रख दिया है। जहां चौपट कृषि व्यवस्था,चौपट कानून व्यवस्था, और चौपट शिक्षा व्यवस्था है।

मुरैना की हर बार उपेक्षा की गई
मुरैना आकर मुझे दुख होता है। यहां से बड़े-बड़े नेता हुए, लेकिन मुरैना की काफी उपेक्षा की गई है। यहां की जनता के पास  केवल खेती, फौज और मजदूरी ही विकल्प बचे हैं। आज भारतीय जनता पार्टी जन दर्शन यात्रा निकाल रही है। यह जन दर्शन यात्रा नहीं "जन सौदा" यात्रा है। जो सरकार सौदे की राजनीति से बनी है, उनके दिल में उनके नजरिए में उनकी कार्यशैली में सिर्फ सौदा ही है। बिकाऊ लोगों ने सरकार बनाने के लिए स्वयं का सौदा किया। जनमत का अपमान करके जनता के साथ कुठाराघात किया है। शिवराज जी झूठी घोषणाएं करते हैं कि एक लाख नौजवानों को रोजगार देंगे। मैं तो कहता हूं पहले शासन में रिक्त पड़े हुए पदों पर भर्ती तो कर लीजिए। आए दिन भर्ती घोटाले सामने आते हैं। प्रदेश में "पैसा दो और भर्ती लो"  की नीति चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed