फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   MP Election: Former Sarpanch shot in Morena election Ranjit's move, referred to Gwalior in critical condition

MP Election: मुरैना में चुनावी रंजिश में पूर्व सरपंच को मारी गोली, गंभीर हालत में ग्वालियर किया रेफर

Fri, 17 Nov 2023 08:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 17 Nov 2023 08:53 PM IST
सार

मतदान के दिन मुरैना जिले में फायरिंग और पथराव की घटना सामने आई है। आधा दर्जन बदमाशों ने बीजेपी समर्थक पूर्व सरपंच को गोली मारी है। घायल पूर्व सरपंच को ग्वालियर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
MP Election: Former Sarpanch shot in Morena election Ranjit's move, referred to Gwalior in critical condition
मुरैना में घायल पूर्व सरपंच से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में आज मतदान का दिन हिंसा भर रहा दिमनी विधानसभा के साथ-साथ जिले की अन्य विधानसभा में पथराव और फायरिंग की घटनाएं सामने आईं। वहीं मतदान संपन्न होने के बाद यहां घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बताया जा रहा है कि अभी बाइक से आधा दर्जन बदमाशों ने बीजेपी समर्थक पूर्व सरपंच को गोली मारी है। घटना कोतवाली थाना इलाके के गणेशपुर की है। गंभीर रूप से घायल पूर्व सरपंच को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें आज मतदान के दिन जिले में जमकर फायरिंग और पथराव की घटना सामने आई है। मतदान होने की साथ-साथ एक और बड़ी घटना सामने आई है। शहर की कोतवाली थाना इलाके की गणेशपुरा में रहने वाले भाजपा समर्थक और पूर्व सरपंच खेम सिंह के ऊपर दर्जन बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें पूर्व सरपंच खेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल लाया गया उसके बाद उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। इस घटना का कारण वापसी चुनावी रंजिश बताया जा रही है। वहीं घायल पूर्व सरपंच के परिजनों ने आरोप लगाया है कि विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे और उनके साथियों ने गोली चलाई है फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खेमरिया का कहना है कि पूर्व सरपंच ने बताया है कि वह अपनी सिस्टर के घर से निकलकर गांव जा रहे थे। इस दौरान आधा दर्जन युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें उन्होंने बताया है कि कोई प्रत्याशी का लड़का बताया जा रहा है। फिलहाल घायल पूर्व सरपंच को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया है और पूरी घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed