फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Morena Youth Brutally Beaten SP made seven policemen of Sinhaunian police station line spot in Morena

MP News: लॉकअप में पिटाई, पुलिसकर्मियों ने युवक पर बरसाए थे डंडे, महिला थाना प्रभारी सहित सात लाइन अटैच

Tue, 20 Jun 2023 08:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 20 Jun 2023 08:48 PM IST
सार

Morena News: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक बेकसूर युवक के साथ पुलिसकर्मियों के बर्बरता करने की घटना हुई थी, इसमें अब एसपी ने सिहोनिया थाना पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया है। एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने महिला टीआई रूबी तोमर समेत कुल सात पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया है।

विज्ञापन
Morena Youth Brutally Beaten SP made seven policemen of Sinhaunian police station line spot in Morena
एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरैना में पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान के द्वारा सिहोनिया थाना प्रभारी रूबी तोमर सहित सात पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें यह सजा एक निर्दोष व्यक्ति को पीटने के कारण दी गई है। एसपी ने आदेश जारी कर थाना प्रभारी सहित सात पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है।

विज्ञापन


मुरैना में सिहोनिया थाना प्रभारी रूबी तोमर सहित इन सातों पुलिस कर्मियों पर माता का पुरा गांव के युवक धर्मेंद्र तोमर को अकारण पीटने और टाचर्र करने का आरोप है। माता का पुरा गांव में धर्मेंद्र तोमर और उसके पड़ोसी प्रमोद तोमर का मकान सटकर बना हुआ है। एक दिन प्रमोद तोमर का नाबालिग बेटा अपने घर के बगल में पटिया लगा रहा था, जिस पर धर्मेंद्र तोमर के नाबालिग बेटे ने रोक दिया। इस बात पर दोनों में मुंहबाद हुआ तथा बात घर की महिलाओं तक पहुंची तो उनके बीच भी मुंहबाद हो गया।
विज्ञापन


प्रमोद तोमर सिहोनिया थाना पुलिस का मुखबिर था, लिहाजा उसने अपनी पहुंच का फायदा उठाकर सिहोनिया थाना पुलिस से शिकायत की। सुबह पुलिस धर्मेंद्र के घर आई और उसे पकड़ कर ले गई, जिस वक्त पुलिस उसे पकड़कर ले जा रही थी, वह एक व्यक्ति का कर्जा वापस करने जा रहा था। उसकी जेब में उसे देने के लिए पांच हजार रुपये थे। रास्ते में पुलिस वालों ने उसकी जेब से पांच हजार रुपये लूट लिए और थाने में जाकर बंद कर दिया। बाद में उसे शाम को छोड़ दिया, अपने रुपये लुटने के कारण धर्मेंद्र तोमर ने सीएम हेल्प लाइन का सहारा लिया और पुलिसकर्मियों के खिलाफ पांच हजार रुपये लूटने की शिकायत दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को मुरैना SP शैलेंद्र सिंह चौहान ने गंभीरता से लिया और सिहोनिया थाना प्रभारी रूबी तोमर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ ही इस घटना में शामिल पुलिसकर्मी आरक्षक राहुल सिकरवार, शैलेन्द्र सिंह सिकरवार, राहुल राजावत, उपेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह और सुनील को भी लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed