फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Morena: Tank platform collapses in school, one student dies, two injured

Morena: स्कूल में टंकी का प्लेटफॉर्म गिरा, दबने से एक छात्र की मौत, दो घायल, लोगों ने शव सड़क पर रख लगाया जाम

Fri, 25 Nov 2022 08:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 25 Nov 2022 08:47 PM IST
सार

मुरैना जिले के सरकारी स्कूल में अचानक पानी की टंकी का प्लेटफॉर्म ढह गया। इससे तीन बच्चे इसके नीचे दब गए। एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन
Morena: Tank platform collapses in school, one student dies, two injured
घायल बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। एक सरकारी स्कूल में अचानक पानी की टंकी का प्लेटफॉर्म ढह गया। इससे तीन बच्चे इसके नीचे दब गए। एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इधर हादसे में मारे गए छात्र के परिजनों ने ठेकेदार व स्कूली स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए टेंटरा थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा मुरैना जिले के टेंटरा थाना क्षेत्र स्थित भोगीपुरा के सरकारी माध्यमिक विद्यालय में हुआ। बताया गया कि शुक्रवार दोपहर में अचानक पानी की टंकी का प्लेटफॉर्म भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त टंकी के पास खेल रहे तीन मासूम छात्र दब गए। इसमें दूसरी में पढ़ने वाला सात साल का अभिषेक पिता पवन यादव, गौरव व एक अन्य छात्र शामिल है। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। स्कूल के स्टाफ ने तत्काल मलबा हटाकर बच्चों को निकालने की कोशिश की। बच्चों को बाहर निकालकर उनके परिजनों को सूचना दी गई। 
विज्ञापन


दबे बच्चों को तत्काल सबलगढ़ अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों छात्रों को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर बच्चे की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने स्कूल के स्टाफ और पानी की टंकी रखने वाले ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने उन पर कार्रवाई की मांग करते हुए शव टेंटरा थाने के सामने रख दिया और जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा बढ़ता देख पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने परिजनों को समझाइश दी और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना को गंभीरता से लेते हुए मुरैना कलेक्टर अंकित अष्ठाना ने ठेकेदार के खिलाफ  मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में बनी पानी की टंकियों का भौतिक सत्यापन कर तीन दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed