फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Morena SP Ashutosh Bagri's father suspended, applied to take advantage of Teerth Darshan scheme

Satna: एसपी आशुतोष बागरी के पिता निलंबित, करदाता होने के बावजूद तीर्थ दर्शन योजना का लाभ लेने किया था आवेदन

Tue, 24 Jan 2023 06:03 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 24 Jan 2023 06:03 PM IST
सार

मुरैना एसपी आशुतोष बागरी के पिता को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। दरअसल, एसपी के पिता करदाता हैं। इसके बावजूद उन्होंने गरीबों के लिए संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ लेने आवेदन किया था।

विज्ञापन
Morena SP Ashutosh Bagri's father suspended, applied to take advantage of Teerth Darshan scheme
पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के पिता लालाजी बागरी सरकारी शिक्षक हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरैना पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के चलते वह सुर्खियों में हैं। दरअसल, पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के पिता लालाजी बागरी सरकारी शिक्षक हैं। वह करदाता होने के बावजूद गरीबों के लिए चलाई जा रही मध्यप्रदेश सरकारी की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ लेना चाहते थे। सरकारी खर्च पर तीर्थ यात्रा करने के लिए उन्होंने आवेदन भी भरा था, जिसके बाद उनकी टिकट भी बन गई थी। सूची सार्वजनिक होने के बाद बवाल मच गया।

विज्ञापन


शिकायतें मिलने पर प्रशासन ने जब इस मामले की जांच की तो एसपी के माता पिता दोनों ही योजना का लाभ लेने के लिए अपात्र पाए गए। मामला सामने आने के बाद मुरैना पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के पिता लालजी बागरी को जिला कलेक्टर ने निलंबित कर दिया हैं, साथ ही सूची से उनका नाम भी विलोपित कर दिया गया है। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद अब मुरैना एसपी आशुतोष बागरी की किरकिरी हो रही है।
विज्ञापन


सरकारी शिक्षक हैं एसपी के पिता
एसपी बागरी के माता पिता सतना जिले में रहते हैं। यहां से राज्य शासन की ओर से चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए मंगलवार को सतना जिले से करीब 250 तीर्थ यात्री द्वारिकापुरी की यात्रा पर गए हैं। इन तीर्थ यात्रियों में लालजी बागरी और विद्या बागरी निवासी पडरौत का नाम भी शामिल था। मुरैना एसपी के पिता सरकारी स्कूल में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं और वह इनकम टैक्स के दायरे में आते हैं, जिसके चलते वह नियम के तहत तीर्थ दर्शन योजना के लिए पात्र नहीं। इसके बावजूद उन्होंने अपना और अपनी पत्नी का तीर्थ दर्शन योजना के लिए आवेदन फार्म भरा था। सूची के सार्वजनिक होने के बाद ये पूरा मामला सामने आया। इस मामले में सहायक शिक्षक लालजी बागरी को बिना विभागीय अनुमति लेने तीर्थदर्शन जाने की कोशिश के आरोप में निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा नहीं करनी थी, इस वजह से अनुमति नहीं ली
लालजी बागरी का कहना है कि उन्हें यात्रा नहीं करनी थी, इसलिए विभागीय अनुमति नहीं ली। फार्म उनके किसी परिचित ने भरा था उन्होंने सिर्फ दस्तखत किए हैं। फार्म में इनकम टैक्स दाता और सरकारी सेवक को अपात्र होने का कॉलम नहीं था, न ही उनको नियम-कायदों की जानकारी है।


कुछ वक्त पहले घर से पेट्रोल चोरी का फुटेज सामने आया था
कुछ वक्त पहले मुरैना एसपी बागरी सुर्खियों में थे। उस दौरान उनके सतना स्थित निवास का एक वीडियो वायरल हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में एक नकाबपोश चोर उनके घर में रखे वाहन से पेट्रोल चोरी करते दिख रहा था। अब तक इस चोर का पता नहीं लगा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed