{"_id":"630f54906cef427e4453407a","slug":"morena-patwari-arrested-for-taking-bribe-of-three-and-a-half-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Morena: साढ़े तीन हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, जमीन नामांतरण के बदले मांगे थे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morena: साढ़े तीन हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, जमीन नामांतरण के बदले मांगे थे रुपये
Wed, 31 Aug 2022 06:01 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 31 Aug 2022 06:01 PM IST
सार
मुरैना में एक पटवारी और उसके सहयोगी को रिश्वत लेते ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने गिरफ्तार किया है। जमीन का नामांतरण कराने के बदले उसने यह रकम मांगी थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के मुरैना में एक पटवारी और उसके सहयोगी को रिश्वत लेते ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने गिरफ्तार किया है। जमीन का नामांतरण कराने के बदले उसने यह रकम मांगी थी।
जानकारी के अनुसार गंजरामपुर के किसान भगवान सिंह ने लोकायुक्त से शिकायत की थी कि जमीन नामांतरण कराने के लिए वह पटवारी अरुण दंडौतिया से मिला था। पटवारी पहले उससे सात हजार रुपये मांग रहा था। जब किसान ने इतने पैसे नहीं होने की बात कही तो पटवारी ने पांच हजार रुपये देने की बात कही। किसान के और कम करने की बात पर साढ़े तीन हजार रुपये में बात तय हुई। किसान ने फिर लोाकायुक्त को शिकायत कर दी।
लोकायुक्त ने शिकायत की पड़ताल के बाद पटवारी को ट्रैप करने की योजना बनाई। किसान को साढ़े तीन हजार रुपये देने के लिए बात की तो पटवारी ने घर बुला लिया। वहीं पटवारी का निजी ऑफिस भी है। लोकायुक्त टीम ने पाउडर लगाकर नोट किसान को दिए और मिलने वाली जगह के आसपास टीम तैनात कर दी। जैसे ही पटवारी ने रिश्वत की रकम ली, लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया।