फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Morena News Police beat up the young man and his friend who returned from Patwari exam

Morena News: पटवारी की परीक्षा देकर लौटे युवक और उसके दोस्त को पुलिस ने पीटा, पीड़ित ने ASP से की शिकायत

Tue, 04 Apr 2023 08:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 04 Apr 2023 08:06 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के मुताबिक, पुलिस ने दो युवकों को जमकर पीटा है। इनमें से एक युवक पटवारी की परीक्षा देकर लौट रहा था और दूसरा उसे लेने आया था।

विज्ञापन
Morena News Police beat up the young man and his friend who returned from Patwari exam
पुलिस मारपीट करता हुआ और पीड़ित युवक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरैना में पुलिस ने दो युवकों की जमकर पिटाई की है। पुलिस की इस पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अब पीड़ित युवक ने एएसपी से मिलकर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


पीड़ित युवक की ओर से ASP को दिए गए ज्ञापन में परीक्षा गांव निवासी सर्वेश सिंह ने बताया, उसका पुत्र शैलेन्द्र सिंह जो कि भोपाल में पटवारी की परीक्षा देने गया था। भोपाल से चलकर रात में ट्रेन से स्टेशन पर उतरा था और उसे लेने उसका दोस्त नारद गया था। दोनों ही स्टेशन के बाहर होटल पर चाय पी रहे थे। तभी पुलिस की गाड़ी आई और आते ही पुलिस वालों द्वारा शैलेन्द्र और उसके मित्र नारद से पूछताछ की। उन्होंने अपनी आईडी दिखाई और भोपाल से परीक्षा देकर वापस आना बताया।
विज्ञापन


इस पर एसआई राजकुमार चाहर नाराज हो गया, जो कि शराब पीए हुआ था। उसके साथ दो पुलिस वाले और थे, जिन्होंने शैलेन्द्र और उसके मित्र नारद के साथ मारपीट की और गालियां दी। थाने पर पकड़कर ले गए और रात में फिर बुरी तरह से मारपीट की और अपने पैर दबवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कहा, अपने घर से 40 हजार रुपये मंगावाओ, नहीं तो असत्य मामला लगाकर जेल में सड़वा देंगे और तुम्हारा भविष्य खराब कर देंगे। पीड़ित के द्वारा रुपये न देने पर दोनों  के खिलाफ धारा-151 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दिया। इस पर दोनों बच्चों की जमानत एसडीएम न्यायालय से तीन अप्रैल को कराई गई है। सर्वेश सिंह ने आज एसपी ऑफिस पहुंचकर ASP को ज्ञापन देकर एसआई राजकुमार चाहर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed