{"_id":"64b17bfebcca61bfc3086707","slug":"morena-news-case-filed-against-chambal-fertilizer-store-operator-for-black-marketing-of-fertilizers-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Morena News: खाद की कालाबाजारी करने वाले चंबल खाद भंडार दुकान संचालक पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morena News: खाद की कालाबाजारी करने वाले चंबल खाद भंडार दुकान संचालक पर मामला दर्ज
Fri, 14 Jul 2023 10:16 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 14 Jul 2023 10:16 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में खाद की कालाबाजारी करने वाले दुकान संचालक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। यह कार्रवाई सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने की। पुलिस ने बताया, स्टॉक के मुताबिक कम मात्रा में खाद मिली थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुरैना जिले के जीवाजी गंज में संचालित चंबल खाद भंडार की दुकान पर जांच करने गए कृषि अधिकारियों को यूरिया खाद स्टॉक के मुताबिक कम मात्रा में मिला। इस पर दुकान संचालक के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
कृषि अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जीवाजी गंज में संचालित चंबल खाद भंडार पर जब वह निरीक्षण करने पहुंचे तो ऑनलाइन स्टॉक में 48 टन यूरिया खाद था। लेकिन जब दुकान का निरीक्षण किया तो मात्र 100 बोरी पाई गई। दुकान संचालक से पूछताछ करने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिससे स्पष्ट होता है कि खाद भंडार संचालक द्वारा यूरिया की कालाबाजारी की जा रही थी। कृषि अधिकारियों की रिपोर्ट पर से कोतवाली पुलिस ने चंबल खाद भंडार के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
बता दें, शुक्रवार दोपहर को खाद न मिलने के कारण सैकड़ों किसान कलेक्टर के बंगले पर पहुंचे थे। उसके बाद उन्होंने खाद न मिलने के कारण प्रदर्शन किया। सूचना मिलने के बाद प्रशासन के अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया था कि जल्द खाद उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान किसानों ने आरोपी लगाया था कि खाद की कालाबाज़ारी हो रही है। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
