फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Morena: Mafia's encroachment removed from land worth Rs 50 crore, bulldozer ran for three hours

Morena: 50 करोड़ की जमीन से हटाया माफियाओं का कब्जा, तीन घंटे चला बुलडोजर, 15 मकान किए जमींदोज

Sun, 25 Feb 2024 12:40 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुरैना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 25 Feb 2024 12:40 PM IST
सार

मुरैना में भूमाफिया पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जौरा तहसील में अतिक्रमण को बुलडोजर के माध्यम से हटाया गया है। भूमि पर कुछ लोगों के मकान भी बने हुए थे, जिसमें 15 से 20 मकान भी जमींदोज किए गए हैं।

विज्ञापन
Morena: Mafia's encroachment removed from land worth Rs 50 crore, bulldozer ran for three hours
कब्जे की जमीन पर कई घर भी बना लिए गए थे। जिन्हें भी धराशायी किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जौरा स्थानीय प्रशासन द्वारा जौरा तहसील की ग्राम पंचायत संकरा में सर्व नंबर 358 और 361 पर बुलडोजर चल गया है। यह जमीन जौरा रेलवे स्टेशन के पास में है और रेलवे स्टेशन की ही भूमि है। इस भूमि में कुछ सरकारी और कुछ शासकीय थी, जिस पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। उस अतिक्रमण को बुलडोजर के माध्यम से हटाया गया है। साथ ही इस भूमि पर कुछ लोगों के मकान भी बने हुए थे, जिसमें 15 से 20 मकान भी जमींदोज किए गए हैं।
विज्ञापन


इन दिनों मुरैना जिले की तहसील जौरा में प्रशासन का बुलडोजर चर्चाओं में बना हुआ है। अवैध निर्माण और सरकारी भूमि पर कब्जा धारियों के कब्जे को जमीन में मिलाया जा रहा है। इसके साथ ही जो भू माफिया हैं। उनके हौसले जमीन में मिलते दिखाई दे रहे हैं। अब संकरा ग्राम पंचायत में 50 करोड़ की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि इस जमीन पर पूर्व में भी कार्रवाई की गई थी और पूर्व में एफआईआर भी की गई थी, लेकिन अतिक्रमणकारी बाज नहीं आए तो प्रशासन ने अतिक्रमण कर्ताओं के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाया और 50 करोड़ की भूमि  को कब्जा मुक्त कर दिया। जौरा एसडीएम प्रदीप तोमर ने बताया कि यह भूमि प्लॉटिंग के और कीमत के हिसाब 50 करोड़ की थी, जिसे कब्जा मुक्त किया गया है। इस सरकारी भूमि को अतिक्रमण कर्ताओं से मुक्त कराने के लिए लगातार तीन घंटे तक बुलडोजर चला। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed