फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Morena Children stop going school due to fear of ghosts headmaster told conspiracy of private coaching operato

Morena: भूत होने के डर से बच्चों का स्कूल जाना बंद, हेड मास्टर ने बताया ये प्राइवेट कोचिंग संचालकों की साजिश

Wed, 19 Jul 2023 05:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 19 Jul 2023 05:00 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से एक गजब का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक सरकारी स्कूल में बच्चे पढ़ने नहीं जा रहे हैं, इसकी वजह भूत है। हेड मास्टर का कहना है कि कुछ लोगों ने स्कूल में भूत होने की बात कहकर अफवाह फैलाई है।

विज्ञापन
Morena Children stop going school due to fear of ghosts headmaster told conspiracy of private coaching operato
बच्चों का स्कूल जाना बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्सर आपने टीवी सीरियल और फिल्मों में स्कूल में भूत होने की बात देखी व सुनी होगी। लेकिन असल में भूत के डर से बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। यह बात पहली बार सुनने में आई है। ऐसा ही एक मामला मुरैना जिले के शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय बिचोली का पुरा में सामने आया है। यहां पर भूत के डर से सोमवार को बच्चे स्कूल में पढ़ने नहीं पहुंचे। प्रभारी हेडमास्टर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव के सरपंच के साथ बैठकर भूत भगाने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत हेडमास्टर और सरपंच घर-घर दस्तक दे रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुरैना विकास खंड के अंतर्गत आने वाले शासकीय माध्यमिक/प्राथमिक विद्यालय बिचोली का पुरा में कक्षा एक से आठ तक करीब 450 विद्यार्थियों के नाम भर्ती रजिस्टर में दर्ज हैं। प्रभारी हेडमास्टर मुस्ताक अहमद के अनुसार, इनमें से 80 फीसदी छात्रों की उपस्थिति रोजाना दर्ज होती है। विगत सोमवार को भी स्कूल में करीब सवा तीन सौ बच्चे पढ़ने आए थे। स्कूल की छुट्टी होने के बाद सभी बच्चे अपने-अपने घर चले गए थे। 
विज्ञापन


इस दौरान किसी भी बच्चे ने स्कूल में कोई परेशानी होने की शिकायत नहीं की थी। रविवार सुबह से स्कूल में भूत होने की चर्चा शुरू हो गई। शाम तक यह बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई कि स्कूल में भूत है और नरकंकाल के रूप में देखा गया है। प्रभारी हेडमास्टर का कहना है कि यह बात गांव के किसी शरारती तत्व ने अपने निजी लाभ के लिए फैलाई है। इस अफवाह से बच्चे इतने डर गए कि बुधवार को सिर्फ एक सैकड़ा बच्चे स्कूल में पहुंचे। चूंकि, गांव में करीब चार-पांच प्राइवेट कोचिंग संचालित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी स्कूल में बच्चों के न आने से इसका सीधा लाभ प्राइवेट कोचिंग संचालकों को होगा। इसलिए संभवतः इन लोगों ने ही यह अफवाह गांव में फैलाई होगी। बच्चों के दिमाग से भूत का डर निकालने के लिए वे सरपंच को साथ लेकर मंगलवार से गांव में घर-घर दस्तक देना शुरू कर दिए हैं। वे पालकों को बताएंगे कि स्कूल में कोई भूत नहीं है। बल्कि यह प्राइवेट कोचिंग संचालकों का एक षड्यंत्र है। इसलिए वे अपने बच्चों को निडर होकर स्कूल भेजें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed