फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Morena: Bullion merchant was robbed in broad daylight, miscreants fled with 15 kg of silver at gunpoint

Morena: सराफा व्यापारी को दिनदहाड़े लूटा, बंदूक की नोक पर 15 किलो चांदी ले भागे बदमाश

Sat, 03 Dec 2022 03:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 03 Dec 2022 03:08 PM IST
सार

बदमाशों ने पहले तो कट्टा निकालकर हवाई फायर किया फिर कट्टे के पिछले हिस्से से गोविंद सोने के सिर पर प्रहार किया। इसके बाद उनका चांदी से भरा थैला लूटा और भाग गए। 

विज्ञापन
Morena: Bullion merchant was robbed in broad daylight, miscreants fled with 15 kg of silver at gunpoint
मुरैना में दिनदहाड़े 15 किलो चांदी की लूट हो गई। - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुरैना में दिनदहाड़े 15 किलो चांदी की लूट हो गई। सराफा कारोबारी को डराने के लिए पहले बदमाशों ने हवा में फायर किया फिर कट्टे की बट से सिर पर मारा और चांदी से भरा थैला ले भागे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला मुरैना जिले के बानमोर कस्बे के फूलगंज इलाके का है। बताया जा रहा है कि यहां के सराफा कारोबारी गोविंद सोनी रोज की तरह दुकान जा रहे थे। गोविंद के हाथ में एक थैला था, जिसमें वे जेवरात भरकर ले जा रहे थे। तभी फूलगंज इलाके की माहोर धर्मशाला के सामने दो बाइक सवार सामने आ गए। बदमाशों ने पहले तो कट्टा निकालकर हवाई फायर किया फिर कट्टे के पिछले हिस्से से गोविंद सोने के सिर पर प्रहार किया। इसके बाद उनका चांदी से भरा थैला लूटा और भाग गए। 
विज्ञापन


बताया गया कि थैले में लगभग 15 किलो चांदी थी। जिसकी कीमत लगभग 9 से 10 लाख रुपये बताई जा रही है। उधर घटना के बाद व्यापारी आक्रोशित हो गए। जिस पर थाने पर इकट्ठा हो गए। जिस पर बदमाशों को पकड़ने की मांग की। पुलिस को घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज मिल गए हैं जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों को तलाशने में लगी हुई है फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed