फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Madhya Pradesh: Three young girls die and four women are seriously injured after a temple slab collapses

MP: मंदिर की छत गिरने से तीन मासूम बच्चियों की मौत, चार महिलाएं गंभीर घायल; प्रसाद चढ़ाने के दौरान हादसा

Mon, 09 Feb 2026 08:49 PM IST
मौरेना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: मौरेना ब्यूरो Updated Mon, 09 Feb 2026 08:49 PM IST
सार

मुरैना के अहरौली गांव में मंदिर की छत गिरने से तीन बच्चियों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के वक्त निर्माण कार्य चल रहा था। चार महिलाएं व बच्चियां घायल हुईं। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Three young girls die and four women are seriously injured after a temple slab collapses
मृतका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरैना जिले के अहरौली गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के दौरान अचानक मंदिर के छत की पटिया टूटकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर बच्चियों की जान चली गई।

विज्ञापन

हादसे के समय मंदिर के ऊपर निर्माण कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि उसी दौरान पटिया कमजोर होकर भरभराकर गिर पड़ी। घटना में चार महिलाएं और कुछ अन्य बच्चियां भी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन


पढे़ं: धार में परीक्षा से पहले अपराध का रास्ता: दो नाबालिग छात्र बाइक चोरी गिरोह में निकले सक्रिय, पुलिस ने धर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा?
बताया जा रहा है कि गांव में ही रहने वाले सतीश गौड़ अपनी पत्नी पृथ्वी के साथ मंदिर में प्रसाद चढ़ाने पहुंचे थे। प्रसाद देने के लिए उन्होंने कुछ बच्चियों को मंदिर के भीतर बुला लिया। इसी दौरान मंदिर की पुरानी छत की पटिया अचानक गिर गई, जिससे नीचे बैठी बच्चियां मलबे में दब गईं। इस हादसे में वैष्णवी सिकरवार, छाया गोस्वामी और करिश्मा गोस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और मलबा हटाकर घायलों व शवों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही एसडीएम जौरा शुभम शर्मा, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को कैलारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय निवासी लालू शर्मा ने बताया कि चामड़ माता मंदिर की स्थापना करीब 150 साल पहले हुई थी। प्रारंभ में यह केवल चबूतरे के रूप में था। करीब सात साल पहले ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर दीवारें और छोटी पटियाओं के सहारे छत का निर्माण कराया था। हाल ही में पुरानी और कमजोर छत को हटाए बिना मंदिर पर गुंबद बनाने का काम शुरू किया गया था। अतिरिक्त भार सहन न कर पाने के कारण छत की पतली पटियाएं टूट गईं और यह हादसा हो गया।  घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं प्रशासन ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed